ताजा समाचारवायरलहरियाणा

राज्यपाल पंचकूला और मुख्यमंत्री गुरुग्राम में करेंगे ध्वजारोहण, राजभवन में होगा एट होम

हरियाणा में कौन कहां करेगा ध्वजारोहण पूरी सूची जारी

Satyakhabarindia

Satyakhabar, Haryana

Republic Day : प्रदेश सरकार ने हरियाणा में गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को होने वाले जिला एवं उपमंडल स्तर पर ध्वजारोहण के लिए मंत्रियों और विधायकों की जिम्मेदारी तय कर दी है। गणतंत्र दिवस पर एट होम हरियाणा राज भवन में आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के राज्यपाल असीम घोष पंचकूला में ध्वजारोहण करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी गुरुग्राम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। खास बात यह है कि तीन केंद्रीय मंत्रियों में सिर्फ मनोहर लाल ही हरियाणा में ध्वजारोहण करेंगे। वे नए बने जिले हांसी के समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का नाम भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने के बाद तीसरे मौके पर भी ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथि की लिस्ट में नाम नहीं है।

इसी प्रकार केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का नाम भी सूची में नहीं है। वहीं, राज्यसभा सांसद किरण चौधरी के पास सरकारी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बनकर ध्वजारोहण करने का आखिरी मौका था, लेकिन उनका भी नाम सूची से गायब है। यह जरूर कहा जा सकता है कि राव इंद्रजीत और किरण चौधरी मुख्य अतिथि कहीं नहीं बन रहें हैं लेकिन मंत्री बनी उनकी बेटियां जरूर ध्वाजारोहण करेंगी। राव इंद्रजीत सिंह की बेटी एवं स्वास्थ्य मंत्री आरती राव फरीदाबाद तो राज्यसभा सांसद किरण चौधरी की बेटी एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी जींद में ध्वजारोहण करेंगी।

आज 8 अप्रैल 2026 का पंचांग और राशिफल

जींद से विधायक एवं डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिढ़ा फतेहाबाद में मुख्यातिथि रहेंगे तो वहीं जींद में महिला एवं बाल विकास श्रुति चौधरी ध्वजारोहण करने पहुंचेंगी। पिछली बार शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मुख्यातिथि थे। नए जिले हांसी में भी पहली बार मुख्यालय स्तर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा। इसमें पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्यातिथि के रूप में पहुंचेंगे और हांसी में पहली बार ध्वजारोहण करेंगे।

उपमंडल स्तर पर भाजपा व निर्दलीय विधायक ध्वजारोहण करेंगे। जिन उपमंडल पर भाजपा के विधायकों के दायरे में नहीं आते, वहां जिला परिषद चेयरमैन, डिविजनल कमिश्नर, मेयर ध्वजारोहण करेंगे। वहीं, महेंद्रगढ़ में ध्वजारोहण के लिए दो नाम लिखे गए हैं। इनमें मंत्री राव नरबीर सिंह और विधायक ओमप्रकाश यादव शामिल हैं।

किस जिला मुख्यालय पर कौन करेगा ध्वजारोहण

इनेलो का बड़ा दावा, 300 घोषणाओं पर 7500 करोड़ खर्च होने थे, खर्च हुआ जीरो

यमुनानगर में अनिल विज, भिवानी में रनबीर गंगवा, हिसार में महिपाल ढांडा, कुरुक्षेत्र में कृष्ण कुमार बेदी, महेंद्रगढ़ में राव नरबीर सिंह, पानीपत में कृष्ण लाल पंवार, रेवाड़ी में गौरव गौतम, झज्जर में राजेश नागर, रोहतक में अरविंद शर्मा, सिरसा में विपुल गोयल, सोनीपत में श्याम सिंह राणा, अम्बाला में रेखा शर्मा, नूंह में सुभाष बराला, पलवल में रामचंद्र जांगड़ा, चरखी दादरी में धर्मबीर सिंह, कैथल में नवीन जिंदल, करनाल में हरविंद्र कल्याण, फतेहाबाद में कृष्ण लाल मिढ़ा।

#FlagHoisting #Panchkula #Gurugram #RajBhavan #Governor #ChiefMinister #IndependenceDay #AtHomeFunction #StateCelebration #Ceremony #NationalPride #LocalGovernment #CeremonialEvent #CommunityEvent #UnityInDiversity #GovernmentOfficials #FestiveOccasion #CivicEngagement #PublicCelebration

मुख्यमंत्री की जींद रैली में महिलाओं की उपस्थिति बनी चर्चा का विषय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button