The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा शो में क्रिकेटर्स की मस्ती! खिलाड़ियों की मस्ती ने जीता दिल, नेटफ्लिक्स पर मचा धमाल

The Great Indian Kapil Show: नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहे कपिल शर्मा के शो में इस बार कोई फिल्मी सितारा नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ खिलाड़ी नजर आए। इस खास एपिसोड में गौतम गंभीर, ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल और अभिषेक शर्मा ने कपिल के मजेदार सवालों का चुटीले अंदाज में जवाब दिया। दर्शकों ने क्रिकेटर्स के इस नए रूप को खूब पसंद किया और शो के दौरान हंसी के ठहाके गूंजते रहे।
जब रोहित बने ‘जेठानी’ और हार्दिक बने ‘दामाद’
कपिल शर्मा के शो का सबसे मजेदार हिस्सा तब आया जब उन्होंने ऋषभ पंत से टीम इंडिया के सदस्यों को रिश्तों के अलग-अलग टैग देने को कहा। ऋषभ ने रोहित शर्मा को ‘जेठानी’ बताया जो सीनियर होने का पूरा फायदा उठाते हैं। वहीं हार्दिक पंड्या को टीम का ‘दामाद’ कहा गया, जिस पर गौतम गंभीर ने भी हामी भरते हुए कहा कि हार्दिक को दामाद जैसी ही ट्रीटमेंट मिलती है।

टीम में कौन है ‘देवरानी’, ‘साला’ और ‘सास’?
ऋषभ पंत से जब पूछा गया कि टीम में सबसे ज्यादा इधर-उधर बात करने वाला ‘देवरानी’ कौन है, तो उन्होंने कहा, “मोहल्ला बड़ा है, एक नाम लेना गलत होगा। वैसे सूर्या मेरा भाई है।” इसके बाद उन्होंने कुलदीप यादव को टीम का ‘चाचा’, मोहम्मद शमी को ‘साला’ और बुमराह को ‘सास’ बता दिया। यह पूरा सेगमेंट दर्शकों को खूब गुदगुदाने वाला रहा।
हार्दिक का डांस और कपिल की चुटकी
शो में अर्चना पूरन सिंह ने हार्दिक पंड्या को घमंडी ‘दामाद’ कहा, लेकिन कपिल शर्मा ने कहा कि हार्दिक को उन्होंने अंबानी की शादी में इस तरह नाचते देखा, जैसे शादी उन्हीं ने कराई हो। यह बात सुनकर सभी हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। कपिल का यही अंदाज इस शो को खास बना देता है, जहां सेलेब्स भी बेझिझक मस्ती करते हैं।
कपिल शर्मा की कमाई पर भी हुआ खुलासा
एक मजेदार मोमेंट तब आया जब कृष्णा अभिषेक ने मजाक में ऋषभ पंत की जेब टटोलते हुए कहा कि सबसे महंगे खिलाड़ी के पास एक भी रुपया नहीं है। इस पर कपिल ने चुटकी लेते हुए कहा, “क्या 27 करोड़ लेकर जेब में घूमेगा?” इस पर ऋषभ बोले, “27 करोड़ तो आप महीने में कमाते हो।” रिपोर्ट्स के अनुसार कपिल शर्मा की नेट वर्थ लगभग 300 करोड़ रुपये है और वह वाकई इंडस्ट्री के सबसे अमीर हास्य कलाकारों में गिने जाते हैं।