ताजा समाचार

शहरी निकाय में अब नो ड्यूज सर्टिफिकेट के लिए ऑफलाइन आवेदन नही होंगे स्वीकार

जिला नगर आयुक्त भारत भूषण गोगिया ने कहा कि शहरी निकाय क्षेत्र में नो ड्यूज सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए अब मैनुअल आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अब नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेने के लिए एनडीसी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Satyakhabarindia

आमजन को नो ड्यूज सर्टिफिकेट या अदेयता प्रमाणपत्र के लिए अब शहरी स्थानीय निकाय-यूएलबी के पार्टल https://ulbhryndc.org/  पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने मैनुअल आवेदन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है तथा अब नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेने के लिए एनडीसी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

 

गुरुग्राम के सेक्टर 51 की झुग्गियों में लगी आग, भारी नुकसान

डीएमसी गोगिया ने बताया कि निदेशक कार्यालय एनडीसी पोर्टल के माध्यम से आने वाले आवेदन पर ही विचार करते हुए सर्टिफिकेट देगा। उन्होंने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने अधिकारियों को आदेश जारी कर मैनुअल फाइल लेने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। डीएमसी ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय के एनडीसी पोर्टल के माध्यम से नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेने में लोगों का समय भी बचेगा।

 

प्रदेश सरकार ने पहली बार बनाया बैसाखी महोत्सव, मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

ऐसे कर सकते हैं आवेदन :

नो ड्यूज सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए आवेदक को यूएलबी के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। फाइल अपलोड होने के बाद संबंधित निकाय के पास जाएगी और वहां के अधिकारी ऑनलाइन ही आवेदन की जांच करेंगे। इसके अलावा अगर किसी ने प्रॉपर्टी आईडी जारी करवानी है या इसमें कोई त्रुटि है और उसे ठीक करवाना है तो वो भी एनडीसी पोर्टल पर ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बड़ा बदलाव PRTC और PUNBUS में बसों का मेगा विस्तार
पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बड़ा बदलाव PRTC और PUNBUS में बसों का मेगा विस्तार

 

Back to top button