हरियाणा में एलपीजी और पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं : नायब सैनी
हरियाणा में 4000 किलोलीटर पेट्रोल, 12000 किलोमीटर डीजल और 2 लाख सिलेंडर हर रोज लगते हैं
सत्य खबर हरियाणा
LPG and petrol diesel crisis : हरियाणा में पेट्रोल डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है। सीएम नायब सैनी ने कहा कि पेट्रोलियम कंपनियों से कई बार बैठक हुई तो उनके अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा में वैसी ही स्थिति है, जैसे चार महीने पहले थी। उन्होंने कहा कि कोई बदलाव नहीं आया है लेकिन लोग भंडारण से बचें। चंडीगढ़ में हरियाणा निवास पर पत्रकारवार्ता में सीएम ने कहा कि वैश्विक आपदा में भी विपक्षी दल राजनीति खोजने लगता है, जबकि ऐसे समय पर सभी को एकजुट होकर खड़े रहना चाहिए।
सैनी ने कहा कि हरियाणा में 4032 सरकारी पेट्रोल पंप का संचालन हो रहा है। इनसे रोजाना 4 हजार किलोलीटर पेट्रोल और 12 हजार किलोलीटर डीजल की आपूर्ति की जा रही है। फील्ड अधिकारियों को निगरानी के लिए तैनात किया गया है।
सीएम ने कहा कि हरियाणा में वाणिज्य सिलिंडर की आपूर्ति 20 फीसदी बढ़ाई गई, अब 70 फीसदी आपूर्ति होगी। पहले 30 फीसदी को 50 फीसदी किया गया था जो अब 70 फीसदी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में 13 लाख 33 हजार 630 पीएनजी कनेक्शन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, इनमें 6,59 लाख कनेक्शन लगाए जा चुके हैं। राज्य में 587 सीएनजी स्टेशन है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया, जिन्होंने पेट्रोलियम उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है। इससे आम जनता के लिए डीजल, पेट्रोल व गैस के दाम स्थिर बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राष्ट्र प्रथम नीति के दृढ़ संकल्प के साथ कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में प्रतिदिन 2 लाख सिलेंडर उपलब्ध हो रहे हैं और लगभग 1 लाख 90 हजार सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि।घरेलू एलपीजी के देश में उत्पादन को 40% से बढ़ा दिया गया ताकि आयात पर निर्भरता कम हो जाए।
#LPG #Petroleum #Haryana #NayabSaini #EnergySupply #FuelAvailability #SustainableEnergy #GasInHaryana #PetroleumProducts #CleanEnergy #EnergySecurity #OilAndGas #HaryanaNews #LocalNews #Economy #FuelCrisis #GreenEnergy #NaturalGas #HaryanaGovt #EnergyAwareness