ताजा समाचार

अवैध हथियार रखने व उपलब्ध करवाने के मामले में दो युवक गिरफ्तार

धारूहेड़ा थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने व उपलब्ध करवाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भटसाना निवासी दीपक तथा गांव खिजुरीवास हाल भटसाना निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से एक देशी कट्टा बरामद किया है।

Satyakhabarindia

जांचकर्ता ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दीपक निवासी भटसाना जिला रेवाड़ी के पास अवैध हथियार है। वह आज भी अवैध हथियार के साथ भटसाना के बाहर ततारपुर रोड़ की तरफ आ रहा है। जिसके मुंह पर हल्की दाढी है तथा उसकी पहनी हुई पैन्ट की आंट में अवैध हथियार है।

 

 

प्रदेश सरकार ने पहली बार बनाया बैसाखी महोत्सव, मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

सूचना को सही मानकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक नौजवान लड़का भटसाना गांव के पास रोड़ पर आ रहा था। पुलिस टीम को देखते ही एकदम तेज कदमों से वापिस चलने लगा। पुलिस ने आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो अपना नाम दीपक निवासी भटशाना जिला रेवाड़ी बताया तथा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ।

 

धारूहेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी भटसाना निवासी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपी दीपक ने बताया कि यह अवैध देसी कट्टा उसने गांव खिजुरीवास हाल भटसाना निवासी अभिषेक से लिया है। पुलिस ने मामले में नाम आने पर आरोपी अभिषेक को भी गिरफ्तार कर लिया।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बड़ा बदलाव PRTC और PUNBUS में बसों का मेगा विस्तार
पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बड़ा बदलाव PRTC और PUNBUS में बसों का मेगा विस्तार

 

 

चोरी के आरोपियों ने पुलिस पर किया हमला ASI और कॉन्स्टेबल घायल घटना
चोरी के आरोपियों ने पुलिस पर किया हमला ASI और कॉन्स्टेबल घायल घटना
Back to top button