ताजा समाचारराष्‍ट्रीयवायरलहरियाणा

अनियंत्रित तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से भिड़ी, पांच दोस्तों की मौत

दो बहनों का भात भरकर आ रहे थे दोस्त, रास्ते में हुआ हादसा

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

वैश्विक संकट में विपक्ष द्वारा राजनीति को ढूंढना दुर्भाग्यपूर्ण, बोले मुख्यमंत्री नायब सैनी

Road Accident : गांव भावड़ से घड़वाल रोड पर शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार स्कार्पियो पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में भावड़ गांव में स्थित अपने दोस्त की दो फुफेरी बहनों की शादी में भात भरकर लौट रहे रोहतक के गांव खिड़वाली व घुसकानी के पांच दोस्तोंं की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। हादसा तेज गति में चालक के नियंत्रण खोने से बैठा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही पांच युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद गांवों में मातम पसरा है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घायल एक युवक का निजी अस्पताल तो एक का मेडिकल कालेज के अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार एचआर 98 पी-9988 नंबर स्कार्पियो गाड़ी में सात युवक सवार थे। गांव भावड़ में जोहरी नंबदरार की दो पाेतियों की शादी थी। रोहतक के गांव जिंदरान स्थित लड़कियां के मामा पक्ष से भात भरने के कई लोग आए थे। दोनोंं बहनों के फुफेरे भाई राहुल के गांव खिड़वाली और घुसकानी के सात दोस्त भी स्कार्पियो में गांव भावड़ आए थे। भात की रस्म पूरी करके सातों दोस्त शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे वापस लौट रहे थे। गाड़ी में रोहतक के खिड़वाली का 25 वर्षीय दीपक पुत्र जगदीश, उसके गांव का 25 वर्षीय अंकुश पुत्र जयपाल, 27 वर्षीय साहिल पुत्र सतबीर, 28 वर्षीय रोहित उर्फ गोलू पुत्र रामबीर, अंकित और गांव घुसकानी का साहिल पुत्र जयपाल और सागर पुत्र दयासिंह सवार थे।

जींद-सोनीपत रूट पर हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल हुआ पूरा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक HR 98 B 9988 नंबर की स्कॉर्पियो घडवाल से भावड रोड पर अचानक अनबैलेंस हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। गाड़ी में सात युवक सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि गाड़ी की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक थी। राहगीरों ने गाड़ी में फंसे युवकों को बाहर निकाला। बरोदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
युवकों को बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल काॅलेज के अस्पताल में ले जाया गया। यहां पर गांव खिड़वाली के दीपक, साहिल, अंकुश, गांव घुसकानी के राेहित उर्फ गोलू व सागर को मृत घोषित कर दिया गया। गांव खिड़वाली के अंकित की हालत गंभीर बताई जा रही है, उसे स्वजन निजी अस्पताल में ले गए, जबकि खिड़वाली का मोहित गंभीर घायल है। साहिल व रोहित अपने घर के इकलौते बेटे बताए जा रहे हैं। घटना का पता लगते ही गांव भावड़, खिड़वाली व घुसकानी में मातम पसर गया। तीनों गांवों से स्वजन व ग्रामीण अस्पताल में पहुंच गए। वहीं पुलिस की टीम ने भी देर रात घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।

हादसे में अंकित और सागर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को खानपुर स्थित पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया है।डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है और लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं, मोहित को हल्की चोटें आईं और वह सुरक्षित है। घटना के चश्मदीद युवक सन्नी ने बताया हमने जोरदार धमाका सुना। जब मौके पर पहुंचे तो गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त थी। अंदर फंसे युवकों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसा बहुत भयानक था। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है। गांवों में शोक का माहौल है और अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं।

बैंक घोटाले में पुलिस ने एक महिला अधिकारी की तलाश में पुलिस ने डाला डेरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button