UPSC ने नए DGP के चयन के लिए सरकार से मांगी कुछ जानकारी ADGP सुसाइड केस की जानकारी भी मांगी अगले 1-2 दिन में हो जाएगा फैसला
UPSC ने नए DGP के चयन के लिए सरकार से मांगी कुछ जानकारी ADGP सुसाइड केस की जानकारी भी मांगी अगले 1-2 दिन में हो जाएगा फैसला

Satya Khabr Panchkula
1 जनवरी को हरियाणा का नए डीजीपी मिल जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र सरकार को भेजे गए पांच नामों के पैनल के बाद केंद्र के संघ लोक सेवा आयोग ने हरियाणा से एडीजीपी वाई पूर्ण कुमार सुसाइड मामले और एसके जैन का सर्विस रिकॉर्ड समेत कुछ और जानकारियां मांगी थी, प्रदेश सरकार ने समय रहते कल शाम को ही यह सारी जानकारी संघ लोक सेवा आयोग को उपलब्ध करवा दी है।
2025 समाप्त होने में अभी एक सप्ताह का समय है और माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिन में ही केंद्र की ओर से हरियाणा सरकार को तीन नाम का पैनल भेज दिया जाएगा। इसके बाद हरियाणा सरकार नए डीजीपी के नाम का ऐलान करेगी।
हरियाणा सरकार ने 16 दिसंबर को डीजीपी के चयन के लिए यूपीएससी को पांच अधिकारियों का एक पैनल भेजा था जिसमें जिसमें शत्रुजीत कपूर (1990 बैच), एसके जैन (1991 बैच), अजय सिंघल (1992 बैच), आलोक मित्तल और अर्शिंदर चावला (दोनों 1993 बैच) का रिकॉर्ड शामिल था। इनमें शत्रुजीत कपूर अभी 3 महीने पहले तक हरियाणा के डीजीपी थे लेकिन एडीजीपी वाई पूर्ण कुमार सुसाइड मामले में नाम आने के बाद उन्हें लंबी छुट्टी भेजा गया था और छुट्टी से आते ही पुणे डीजीपी के पद से मुक्त कर दिया गया था।
सूत्रों ने बताया कि यूपीएससी ने चंडीगढ़ में दर्ज एफआईआर की मौजूदा स्थिति के बारे में पूछा है। इसके अलावा, यूपीएससी ने पूर्व डीजीपी कपूर के वेतनमान व 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी एसके. जैन का पूरा सेवा रिकॉर्ड भी मांगा है। राज्य सरकार ने इन सभी सवालों का जवाब मंगलवार शाम को भेज दिया है।
माना जाता है कि वर्तमान में यूपीएससी में हरियाणा के नए डीजीपी को लेकर मंथन तेजी से हो रहा है और अगले एक-दो दिन के अंदर ही केंद्र सरकार की ओर से हरियाणा को तीन नाम का पैनल भेज दिया जाएगा इसके बाद हरियाणा सरकार नए डीजीपी का फैसला करेगी जो 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे कार्यवाहक डीजीपी ओ.पी सिंह का स्थान लेंगे।