हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, नौ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
कल प्रदेश में महेंद्रगढ़ सबसे गर्म और भिवानी सबसे ठंडा इलाका रहा

सत्य खबर हरियाणा
Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है। मंगलवार से एक बार फिर गर्मी महसूस होने लगी है। दिन में तापमान बढ़ रहा है, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा, लेकिन रात के समय मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बदलाव की संभावना है। 26 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में बूंदाबांदी, तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना है। 27 को मौसम साफ होगा, लेकिन 28 को मौसम फिर अपने तेवर दिखाएगा। कुल मिलाकर मौसम अभी सामान्य है और लोग गर्मी से बचकर सुकून महसूस कर रहे हैं।
मंगलवार को महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला था, जबकि उसी दिन सुबह के समय गुरुग्राम जिले में सबसे कम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
हरियाणा में तापमान
प्रदेश में अधिकतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले कल 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई जबकि न्यूनतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 0.1 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। प्रदेश में गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। भिवानी की रात भी काफी गर्म महसूस की गई है यहां पर न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। इस दौरान अंबाला में 17.5, हिसार में 16.5, करनाल में 15.5, नारनौल में 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश के रोहतक में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस किया गया। चरखी दादरी में यह 18.8, जींद में 15.7, मेवात में 15.4, पलवल में 16.9, पानीपत में 16.4, सिरसा में 16.5, सोनीपत में 14.6 और यमुनानगर में 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बात अगर अधिकतम तापमान की की जाए तो प्रदेश के महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। प्रदेश के यमुनानगर में सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया यहां पर तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के अंबाला में अधिकतम तापमान 29.6, हिसार में 31.7, करनाल में 29.2, रोहतक में 29.6, भिवानी में 31.5, चरखी दादरी में 32.4, गुरुग्राम में 30.6, जींद में 30.2, मेवात में 30.5, पलवल में 31.7, पानीपत में 29.1 और सिरसा में 30.1 दर्ज किया गया।
मौसम का पूर्वानुमान
हरियाणा में आज रात से मौसम करवट लेने जा रहा है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार इस सप्ताह प्रदेश में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिनके असर से अलग-अलग दिनों में बारिश की संभावना है। पहला पश्चिमी विक्षोभ आज रात से सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से 26 और 27 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं ।
वहीं दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 29 मार्च की रात को सक्रिय होगा, जिससे 30 और 31 मार्च को प्रदेश के अधिकतर इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना बनेगी। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान तापमान में गिरावट और मौसम में ठंडक बढ़ेगी। 26 मार्च को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में बारिश के आसार हैं। वहीं 27 मार्च को कुछ इलाकों में हल्की गतिविधि, बाकी जगह मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से 26 मार्च के बाद तापमान में गिरावट आएगी। बादलों की आवाजाही और बारिश के कारण दिन का तापमान नीचे जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बादल छाने और बारिश के कारण रात के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन हल्की ठंडक बनी रहेगी। मौसम विभाग ने हरियाणा के 9 जिलों के लिए कल 26 मार्च को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज कुछ जिलों में ठंडी हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहने की संभावना है। कल सिरसा, फतेहाबाद, हांसी, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में बारिश के आसार हैं। 30 मार्च को गर्मी धीरे-धीरे बढ़ेगी। आसमान साफ रहेगा और हवा की गति सामान्य रहने से तापमान में इजाफा होगा, जबकि 31 मार्च को महीने के आखिरी दिन गर्मी अपना असर दिखा सकती है। दिन के समय तेज धूप रहेगी, हालांकि सुबह और रात में हल्की ठंडक बनी रह सकती है।
#HaryanaWeather #RainAlert #YellowAlert #WeatherUpdate #HaryanaRain #StormyWeather #WeatherChange #RainyNights #MonsoonSeason #WeatherForecast #DistrictAlert #WeatherWarning #Meteorology #HeavyRain #ClimateUpdate #HaryanaAlert #RainPrediction #ExtremeWeather #StaySafeHaryana