ताजा समाचारवायरलहरियाणा

WFI भेदभाव और भ्रष्टाचार के एक सड़े हुए और कुख्यात पैटर्न से ग्रस्त : महावीर फोगाट

दो साल बाद भतीजी विनेश फोगाट के समर्थन में उतरे ताऊ

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Mahavir Phogat : पिछले कुछ समय से अपनी भतीजी और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट से नाराज चल रहे विनेश फोगाट के ताऊ द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ पर निशान साधा है। भतीजी के समर्थन में आए महावीर फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ को भंग करने की मांग भी कर डाली है।

एनएस राजा बने नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन संभालेंगे नौसेना की कमान, जानिए कौन हैं ये दो अधिकारी

ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण पर यौन शोषण के आरोप लगाने के बाद विनेश के बचपन के कोच रहे ताया महावीर फोगाट उनके समर्थन में उतरे हैं। महावीर ने कहा कि बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ लंबे समय से चल रहे आंदोलन के बावजूद महासंघ में कोई खास बदलाव नहीं आया है। मौजूदा प्रमुख संजय सिंह बृजभूषण के सिर्फ एक कठपुतली हैं। आयोजन स्थल के औचित्य पर सवाल उठाते हुए महावीर फोगाट ने कहा कि जब दिल्ली के आसपास पर्याप्त बुनियादी ढांचा और खिलाड़ियों की अच्छी-खासी संख्या मौजूद है, तो गोंडा में इस आयोजन को आयोजित करना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, इससे यह संकेत मिलता है कि केंद्र सरकार भी भारतीय कुश्ती संघ (WFI) में स्थिति सुधारने के लिए कुछ नहीं कर सकी। बृजभूषण अभी भी महासंघ के प्रमुख के करीबी होने के कारण बैकडोर से बागडोर संभाले हुए हैं। महावीर फोगाट ने महासंघ को भंग करने की अपनी मांग को दोहराया और व्यवस्था में पूर्ण सुधार का का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि खेल मंत्रालय को डब्ल्यूएफआई और अन्य महासंघों का प्रभार लेना चाहिए जो “भेदभाव और भ्रष्टाचार के एक सड़े हुए और कुख्यात पैटर्न से ग्रस्त हैं।

विनेश फोगाट ने क्या लगाए आरोप

विनेश ने कहा कि आज से करीब एक महीना पहले रेसलिंग फेडरेशन ने एक कॉम्पिटीशन का अनाउंसमेंट किया गया। यह टूर्नामेंट जहां पर ऑर्गनाइज करवाया जा रहा है, वो गोंडा यूपी है। जहां बृजभूषण का घर है। वहां उसका प्राइवेट कॉलेज है। वहां पर मेहनत करने वाले हर खिलाड़ी को उसका हक मिलेगा, यह बड़ा नामुमकिन और बहुत इम्पॉसिबल चीज है। विनेश ने कहा, कौन रेफरी, किसके मैच में जाएगा। कौन रेफरी कितने पॉइंट देगा, कौन मैच चेयरमैन कहां पर बैठेगा, किसको जितवाना है, किसको हरवाना है। ये सब बृजभूषण और उसके लोगों द्वारा कंट्रोल किया जाएगा। सरकार और हमारा खेल मंत्रालय मूक दर्शक बनकर इस चीज को देख रहा है। कोई खिलाड़ियों की मदद के लिए आगे नहीं आ रहा, मानो बृजभूषण को फ्री हैंड दिया हुआ है कि तुम जो मर्जी करो। चाहे तुम महिला पहलवानों के साथ कुछ करो या तुम कुश्ती जगत के साथ कुछ भी करो। हम तुम्हारे साथ में खड़े हैं। सभी मेहनती खिलाड़ियों का वजन सही से चेक किया जाएगा, उनकी मेहनत का असल रिजल्ट मैट पर निकलकर आएगा, ऐसा मुझे नहीं लगता। मुझे नहीं लगता कि मैं अपना 100% दे पाऊंगी। एक लड़की के लिए ये काफी मुश्किल होगा। मैं और मेरी टीम कॉम्पिटीशन लड़ेगी, अगर किसी के साथ कुछ गलत होता है तो इसकी जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी।

WFI अध्यक्ष संजय सिंह बोले, विनेश की सुरक्षा की गारंटी मेरी

तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस, विजय के समर्थन दावे से बढ़ा राजनीतिक घमासान

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष संजय ने कहा कि वे पहलवान विनेश फोगाट की सुरक्षा की व्यक्तिगत गारंटी लेते हैं। WFI ने विनेश फोगाट की गोंडा में 10–12 मई के सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट का वेन्यू बदलने की मांग खारिज कर दी। संजय ने कहा कि अगर विनेश फोगाट को सुरक्षा को लेकर चिंता है, तो वे पूरी जिम्मेदारी लेते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के मान्यता प्राप्त रेफरी मुकाबले संचालित करेंगे। सभी ट्रायल मुकाबलों की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी, ताकि पक्षपात की संभावना न रहे। उन्होंने कहा कि वेन्यू और शेड्यूल बदलने से लगभग 1500 खिलाड़ियों को परेशानी होगी।

क्यों नाराज थे महावीर फोगाट

महावीर फोगाट अपनी भतीजी विनेश फोगाट से मुख्य रूप से इसलिए नाराज थे क्योंकि विनेश ने पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद कुश्ती से संन्यास लेकर राजनीति में प्रवेश किया और कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं। महावीर फोगाट के अनुसार, विनेश को अभी 2028 के ओलंपिक तक कुश्ती पर ध्यान देना चाहिए था। महावीर फोगाट का मानना था कि विनेश के पास अभी 2028 ओलंपिक तक कुश्ती का समय था और उन्हें जल्दबाजी में राजनीति में नहीं आना चाहिए था। उन्होंने कहा कि विनेश को खेल पर ध्यान देना चाहिए था, न कि प्रचार में शामिल होने पर, और वे विनेश के इस फैसले से दुखी थे। विनेश के कांग्रेस में शामिल होने के फैसले पर महावीर फोगाट ने असंतोष जताया था, क्योंकि उन्होंने पहले इस तरह की कोई योजना नहीं बनाई थी। महावीर फोगाट ने यह भी कहा कि अगर विनेश 2028 ओलंपिक के बाद राजनीति में आतीं, तो यह बेहतर होता।

1. #HaryanaWrestling 2. #VineshPhogat 3. #MahavirPhogat 4. #WFICorruption 5. #DiscriminationInSports 6. #SupportWomenAthletes 7. #WrestlingCommunity 8. #JusticeForVinesh 9. #SportsIntegrity 10. #HaryanaSports 11. #AthleteRights 12. #EndCorruptionInSports 13. #EmpowerWomenInSports 14. #WrestlingFamily 15. #PhogatSisters 16. #SportsDiscrimination 17. #FightForJustice 18. #WrestlingReform 19. #HaryanaPride 20. #StandWithVinesh

बंगाल में बीजेपी की जीत से विपक्ष में बढ़ी बेचैनी, अस्तित्व बचाने की चुनौती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button