ताजा समाचार

बेटी ने पिता पर लगाए 3 वर्ष तक दुष्कर्म करने के आरोप, मां-बाप गिरफ्तार   

रेवाड़ी जिले एक गांव से शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है । जहां एक  बेटी ने अपने पिता पर 3 वर्ष तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है । पीड़िता ने Woman Police Station में दी शिकायत में कहा है कि उसने मां को भी इस बारे में बताया था लेकिन मां ने पिता का साथ दिया । इस मामले में Woman Police ने पिता और मां दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Satyakhabarindia

जानकारी के मुताबिक जिले के एक गांव की रहने वाले 18 वर्षीय लड़की ने Woman Police Station में शिकायत दी है कि उसका पिता तीन वर्षों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। मां ने भी सब जानते हुए पिता का साथ दिया है ।  जिस शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता और मां के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है । पुलिस ने आरोपी पिता और मां के खिलाफ 120बी, 344, 376 (2)  506 और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

इनेलो का बड़ा दावा, 300 घोषणाओं पर 7500 करोड़ खर्च होने थे, खर्च हुआ जीरो

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक उसने पिता की करतूत का विरोध भी किया था। लेकिन पिता ने हाथ पैर काटने और जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया । इस बारे में मां को भी पीड़िता ने बताया था लेकिन मां ने भी मदद करने की बजाए पिता का साथ दिया ।

मुख्यमंत्री की जींद रैली में महिलाओं की उपस्थिति बनी चर्चा का विषय

बता दें कि मंगलवार को पीड़िता का पेपर था इसलिए पहले परीक्षा दिलाई गई है।  Woman Police  पीड़िता का मेडिकल कराकर और मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराएं है।  साथ ही आरोपी माँ –बाप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

35 करोड़ की ट्रांजैक्शन में पांच लाख रुपए भी नहीं मिले स्वाति तोमर को

Back to top button