कल तक चाटी भाजपा राज की मलाई और आज बन गए हरियाणा के राहुल गांधी
गोकुल सेतिया ने बृजेंद्र सिंह पर कसा तंज

सत्य खबर हरियाणा
Sadbhav Yatra : आईएएस अधिकारी से राजनीति के मैदान में उतरे बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा लगातार कांग्रेस के राजनीतिक गलियारों में चर्चा के केंद्र में रही है। बृजेंद्र सिंह की इस यात्रा को कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला के ग्रुप का समर्थन तो मिला लेकिन बाकी किसी भी गुट ने उन्हें अपने साथ नहीं जोड़ा। हरियाणा विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह बृजेंद्र सिंह की इस यात्रा को उनकी व्यक्तिगत यात्रा बताते रहे हैं। यह अलग बात है कि यात्रा के दौरान कम से कम तीन मौके पर बृजेंद्र सिंह राहुल गांधी से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे। जब-जब राहुल गांधी से मिलने के लिए बृजेंद्र सिंह दिल्ली पहुंचे तो इस बात की चर्चा चलने लगेगी राहुल गांधी बृजेंद्र सिंह की इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं लेकिन आज तक राहुल गांधी इस यात्रा में शामिल नहीं हुए।

अब बृजेंद्र सिंह की इस यात्रा को लेकर नया सियासी घमासान छिड़ गया है। सिरसा से विधायक गोकुल सेतिया ने पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो नेता कुछ समय पहले तक बीजेपी में सत्ता का सुख भोग रहे थे, वही अब कांग्रेस में आकर खुद को हरियाणा का राहुल गांधी साबित करने में जुटे हैं। सेतिया ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट लिखा है।
सेतिया ने कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी ने जब किनारा किया तो अब बृजेन्द्र सिंह सद्भाव यात्रा के नाम पर सड़कों पर घूम रहे हैं। उन्होंने इसे राजनीतिक महत्वाकांक्षा की यात्रा बताया है। बृजेन्द्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं और इन दिनों पूरे हरियाणा में 90 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने के लक्ष्य के साथ यात्रा निकाल रहे हैं। और वह 85 विधानसभा क्षेत्र कवर कर चुके हैं।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित इस अभियान में बृजेन्द्र सिंह सफेद टी-शर्ट, बढ़ी दाढ़ी और पैदल मार्च के जरिए जनता तक पहुंच रहे हैं। अब तक उनकी यात्रा 85 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच चुकी है।
यात्रा के दौरान राहुल गांधी जैसी छवि बनाने की कोशिशों पर विपक्षी नेताओं के तंज भी लगातार बढ़ रहे हैं। जिससे हरियाणा की राजनीति में यह यात्रा चर्चा और विवाद दोनों का केंद्र बन गई है। इस यात्रा को लेकर सबसे बड़ी चर्चा यह भी है कि जिस प्रकार राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दाढ़ी नहीं कटवाई थी ठीक उसी तर्ज पर बृजेंद्र सिंह ने भी अपनी इस यात्रा के दौरान शेविंग नहीं करवाई है।
1. #GokulSetia
2. #BrijendraSingh
3. #HaryanaPolitics
4. #BJPRule
5. #RahulGandhi
6. #PoliticalDig
7. #HaryanaLeaders
8. #CreamOfPolitics
9. #PoliticalSatire
10. #BJPvsCongress
11. #HaryanaDebate
12. #PoliticalCommentary
13. #LeadershipInHaryana
14. #PoliticalTransition
15. #HaryanaNews
16. #PoliticalHumor
17. #BJPLeadership
18. #CongressInHaryana
19. #PoliticalCritique
20. #HaryanaElection2023