सत्य खबर, हिसार
आज तक आपने केवल फिल्मो में ही ऐसा देखा या सुना होगा कि कोई बड़ा अधिकारी अपने सेवादार को एक या दो दिनों के लिए उसे अपना पद और पूरा अधिकार देता है। लेकिन ऐसा हकीकत में भी हुआ है। नगर निगम के इतिहास में एक सेवादार को एक दिन का अधिकारी बनाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार लोहड़ी के महापर्व पर चीफ इंजीनियर रामजीलाल ने अपने सेवादार जयवीर सिंह को एक दिन का चीफ इंजीनियर बनाया। इस एक दिन के चीफ इंजीनियर ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की अच्छी रैंकिंग के लिए नगर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों को शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के निर्देश जारी किए हैं।
इसको लेकर चीफ इंजीनियर का मानना है कि नगर निगम कार्यालय में सेवादार पूरी लग्न से दिन रात अधिकारियों की निस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं और अपना कार्य पूरी ईमानदारी से करते हैं। अपने इन बुजुर्गों को त्योहारों पर हमें सम्मान देना चाहिए और आज मैंने वैसा ही प्रयास किया है।
Scrap aluminium shearing Scrap aluminium inspection standards Scrap metal pricing strategies