सत्यखबर, भिवानी। Married woman found hanging
हरियाणा के भिवानी के शांति नगर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर उसके मायके से मौके पर पहुंचे परिजनों ने बेटी को मौत को हत्या बताया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर ससुराल पक्ष पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
ALSO READ: थाने में महिला ने निगला जहर, खाकी पर कार्रवाई ना करने का आरोप
बता दे कि गांव पोकरवास निवासी कांता की शादी करीब 9 महीने पहले भिवानी शहर के शांति नगर निवासी संजीव के साथ अगस्त 2022 में हुई थी। रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में कांता का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही कांता के मायके के लोग पहुंचे। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए कांता को परेशान करने व दहेज न मिलने से कांता की हत्या करने के आरोप लगाए।
ALSO READ:दिन के साथ रातों को भी बढ़ रही गर्मी, जानिए कैसे रहेंगे मौसम के तेवर
मृतक कांता के भाई सोमबीर गोरा ने बताया उसकी बहन को सास ससुर पति व ननंद बार-बार दहेज के लिए परेशान करते थे। लड़की के भाई ने बताया कि लड़का बुलेट बाइक की मांग करता था और इसके साथ-साथ वह शहर में एक प्लाट की भी मांग करता था। कांता के भाई ने बताया कि बहन के शरीर पर चोट के निशान हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि उसकी बहन की हत्या की गई है। कांता के अन्य परिजनों ने बताया कि उनकी लड़की के साथ मारपीट करके उसकी हत्या की गई है। लड़की को मारकर फंदे से लटकाया गया है। लड़की के शरीर पर चोट के निशान है।
ALSO READ:हरियाणा: गाय के बछड़े की ह’त्या कर बना डाला मीट, जानिए कहां का है मामला
पुलिस के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सत्यपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवा दिया है। इस मामले में पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने लड़की के भाई के बयान के आधार पर मृतका के पति सास-ससुर व ननंद के खिलाफ दहेज हत्या की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। Married woman found hanging