हरियाणा

गुरुग्राम के पालम विहार में नकाबपोश ने महिला पर फेंका तेजाब,पति पर लगाया आरोप

Masked man throws acid on woman in Gurugram Palam Vihar

सत्य ख़बर, गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : गुरुग्राम के पालम विहार क्षेत्र में अंसल प्लाजा मॉल के पास एक नकाबपोश व्यक्ति ने एक महिला पर तेजाब फेंक कर फरार हो गया। जिससे महिला के हाथ, पैर और कमर बुरी तरह झुलस गए। पीड़ित महिला को लोगों ने नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया है। महिला ने तेजाब फेंकने का आरोप अपने पति पर लगाया है। थाना पालम विहार पुलिस ने मामले दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।

Haryana: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित की जेल से गलत रिहाई, फिर पटना से गिरफ्तारी
Haryana: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित की जेल से गलत रिहाई, फिर पटना से गिरफ्तारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय नरगिस परवीन चार महीने से गांव चौमा में अपने चार बच्चों के साथ रह रही थी। उनका अपने पति के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था । इस कारण वह क्षेत्र में घरेलू सहायिका का काम कर अपना व अपने बच्चों का जीवन-यापन कर रही थी। बीते रोज वह शाम करीब साढ़े छह बजे एक घर से काम खत्म कर वापस चौमा जा रही थीं।

जब वह अंसल प्लाजा के पास पहुंची तो अचानक एक नकाबपोश व्यक्ति ने उन पर तेजाब फेंक दिया और फरार हो गया। महिला कुछ समझ पाती कि उसके कपड़े जलने लगे और एसिड के कारण उसके शरीर में जलन होने लगी। शोर मचाने पर वहां काफी लोग एकत्र हो गए जो उसे अस्पताल ले कर गए। डॉक्टर ने उसे दिल्ली के सावधान अस्पताल में रेफर कर दिया।

Haryana: कुलविंदर हत्या मामले में पुलिस ने किया जबरदस्त छापा, आरोपी किशोर को भेजा बाल गृह
Haryana: कुलविंदर हत्या मामले में पुलिस ने किया जबरदस्त छापा, आरोपी किशोर को भेजा बाल गृह

वहीं थाना पालम विहार प्रभारी इंस्पेक्टर अजयवीर सिंह ने बताया कि महिला ने अपने पति पर ही तेजाब फेंकने का शक जताते हुए शिकायत दी है। जिस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है।

Back to top button