मयंक जोगी को मिली मीडिया विभाग के प्रदेश सचिव की जिम्मेवारी
सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी आई.टी विभाग के प्रदेशाध्यक्ष पंकज खरबंदा के नेतृत्व में हरियाणा आई.टी. सैल व सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की गई। जिसमे मयंक जोगी को प्रदेश सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई है। विभाग में प्रदेश सचिव की जिम्मेवारी मिलने पर मयंक जोगी ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर व आई.टी विभाग के प्रदेशाध्यक्ष पंकज खरबंदा का आभार जताया है।
उन्होंने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर व आईटी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष पंकज खरबंदा ने जो जिम्मेवारी सौंपी है, वह उस पर खरा उतरेंगे। कांग्रेस की ओर से एक अभियान चलाकर भाजपा सरकार की पोल खोली जाएगी। उन्होंने कहा कि आज किसान मजदूर आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहा है। देश का युवा रोजगार के लिए धक्के खा रहा है। भाजपा ने जो वायदे 2014 के चुनाव में किये थे, उनमें से कोई भी वायदा पूरा नही हुआ।