Mahendergarh
महेन्द्रगढ़ : एक्स बॉयफ्रेंड ने मारी युवती को गोली, जानिए फिर क्या हुआ

सत्य खबर, महेन्द्रगढ़
महेन्द्रगढ़ में एक युवती को गोली मारने वाले शख्स की पहचान हो गई। गोली उसके ही एक्स बॉयफ्रेंड अरविंद उर्फ टाइसन ने मारी थी। हालांकि अभी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। गोली मारने से पहले आरोपी ने बकायदा उसका निक नाम लेकर उसे पुकारा और फिर पीछे देखते ही गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवती का गुरुग्राम में एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, महेन्द्रगढ़ शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि मूलरूप से राजस्थान के नीमराणा तहसील के गांव घिलोठ की रहने वाली कल्पना (21) को मंगलवार की दोपहर उस वक्त गोली मार दी थी जब वह अपने जीजा रविन्द्र के साथ शहर में खरीददारी कर बाइक पर वापस बहन के घर लौट रही थी। गंभीर रूप से घायल युवती को पहले महेन्द्रगढ़ के सरकारी अस्पताल और फिर रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन यहां भी उसकी हालत गंभीर बनी रही। बाद में उसे गुरुग्राम के आर्टिमिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां फिलहाल उसकी हालत ठीक बताई गई हैं।
3 दिन फोन पर लगातार दी धमकी
घायल कल्पना ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह वर्ष 2017 से 2020 तक अपनी दूसरी बहन के घर दिल्ली के नजफगढ़ इलाके के गांव खरखड़ी रोंद में रहती थी। उसी वक्त उसकी दोस्ती खरखड़ी रोंद गांव के अरविंद उर्फ टाइसन से हो गई। काफी समय तक दोनों अच्छे दोस्त रहे, लेकिन इस बीच कल्पना के परिजनों को इसके बारे में पता चला गया और फिर कल्पना को वापस घिलोठ बुला लिया। साथ ही कल्पना ने अरविंद से दोस्ती तोड़ते हुए बात भी बंद कर दी।
*हरियाणा पुलिस : डीजीपी ने Holi को लेकर दिए निर्देश, इन लोगों पर पैनी नजर*
कल्पना ने बताया कि 9, 10, 11 मार्च को आरोपी अरविंद ने लगातार उसके पास फोन किए, लेकिन उसने बात नहीं की। अगले दिन उसने अपने जीजा रविन्द्र के फोन से उसके पास कॉल कर साफ कर दिया कि वह पुरानी बातों को भुल चुकी है, इसलिए उसका पीछा छोड़ दें। बातचीत के दौरान आरोपी ने भी दोस्ती तोड़ने का अंजाम भुगतने की धमकी दी।
निक नेम पुकारा और फिर मार दी गोली
कल्पना ने बताया कि कुछ दिन से वह अपनी बहन भारती के ससुराल महेन्द्रगढ़ के गाव आनावास में आई हुई थी। मंगलवार की दोपहर जीजा रविन्द्र के साथ बाइक पर बैठकर महेन्द्रगढ़ से आनावास जा रही थी। तभी माजरा चुंगी स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर सवार होकर आए अरविंद उर्फ टाइसन ने उसका निक नेम पुकारा। आवाज सुनकर जैसे ही कल्पना ने पीछे मुड़कर देखा तो अरविंद ने गोली चला दी। गोली कल्पना की कमर में लगी और फिर आरोपी फरार हो गया। पुलिस अब आरोपी अरविंद की तलाश कर रही है।