Connect with us

Maham

हरियाणा चला आप और अरविन्द केजरीवाल के साथ: डा.तंवर

Published

on

सत्य खबर,महम

महम में रोहतक रोड पर आम आदमी पार्टी के युवा नेता अरुण शर्मा निंदाना द्वारा सदस्यता ग्रहण व स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद डा.अशोक तंवर सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को सम्मान सूचक पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद एवं आप के वरिष्ठ नेता डा.अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश में सत्ता के बदलाव की बयार चल पड़ी है। लोग कांग्रेस व भाजपा-जजपा सहित प्रदेश के दलों की दमनकारी व भ्रष्ट नीतियों से बेहद तंग आ चुके हैं।

भाजपा-जजपा सत्ताकाल में प्रदेश अपराध व बेरोजगारी में नंबर बन चुका है। प्रदेश का हताश व निराशा बेरोजगार युवा आत्महत्या करने को मजबूर है। भिवानी की घटना इसका ज्वलंत उदाहरण है। डा.तवर ने कहा कि प्रदेश व देश की सरकार पूरी तरह से असंवेदनशील हो चुकी है। प्रदेश की सरकार में शामिल लोग युवाओं की मौत का मजाक बना रही है। महंगाई अपने चरम पर है। पेट्रों पदार्थों सहित अन्य खाद्ध वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार महंगाई पर काबू पाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है जिससे प्रदेश की जनता आने वाले समय में ऐसे लोगों को आने वाले समय में सबक सिखाएगी।

पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस से त्रस्त प्रदेश की जनता बदलाव करते हुए आम आदमी पार्टी व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के साथ चलने का मन बना चुकी हैै। दिल्ली के बाद पंजाब और अब हरियाणा में भी सत्ता आप की होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आम आदमी पार्टी की नीतियों एवं मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की जन नीतियों को आम लोगों को तक पहुंंचाएं। लोगों को अपने साथ जोडऩे का कार्य करें। युवाओं का भविष्य सुखद करने एवं दिल्ली की भांति बेहतर चिकित्सा सुविधा एवं शिक्षा के लिए आप को मजबूत करने का कार्य करें।

*कैबिनेट मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली की अध्यक्षता में कार्यकर्ता प्रोत्साहन एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन*

 

 

डा.अंबेडकर व सरदार भगत सिंह के सपने शिक्षा से पूरे किए जा सकते हैं। जबकि आम आदमी पार्टी का लक्ष्य युवाओं बेहतर शिक्षा व अन्य संसाधन प्रदान करते हुए भ्रष्टाचार के जड़ से खत्म करना हैै। कार्यक्रम को प्रदेश सह प्रभारी महेन्द्र चौधरी, छात्र नेता एवं युवा प्रदेशाध्यक्ष अरूण हुड्डा, लोक गायक के.डी, जिला अध्यक्ष महाराज, सीमा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व बसपा प्रत्याशी राजेश सोनी व बबलू नेहरा सहित सैकड़ों लोगों ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। स्वागत एवं सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में हजारों महिला पुरूष शामिल हुए।