Charkhi Dadri
स्कूलों को बंद कर गरीबों को अनपढ़ बनाना चाहती है बीजेपी : डॉ. सुशील गुप्ता

BJP wants to make poor illiterate by closing schools: Dr. Sushil Gupta
सत्य खबर, चरखी दादरी

प्रदेश के अंदर भ्रष्टाचार, बेरोजगार और अपराध बढ़ता जा रहा है। पूरे प्रदेश में स्कूल बंद होने के कगार पर है। अस्पताल बन नहीं रहे। महिलाएं शाम 6 बजे के बाद घर से निकल नहीं सकती। बिजली-पानी की चौबीस घंटे सुविधा भी नहीं मिल रही है। हरियाणा में लोग भी बदलाव चाहते हैं। प्रदेश में दिल्ली और पंजाब की तर्ज बदलाव के लिए जनता तैयार है।
ये बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने शुक्रवार को चरखी दादरी में प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के 130 करोड़ लोगों से आह्वान किया है कि आओ देश को नंबर वन बनाने के लिए एक साथ आएं। उन्होंने कहा कि देश को नंबर एक बनाने के लिए सभी धर्मों, पार्टियों और विचारधारों के लोगों का स्वागत है। सभी एकजुट होकर देश हित में सोचेंगे तो देश को नंबर एक बनाने से कोई नहीं रोक सकता।BJP wants to make poor illiterate by closing schools: Dr. Sushil Gupta
Also read:
*इस दिन से होगी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा, विभाग ने की है यह तैयारी*
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हिसार से मिशन नंबर एक इंडिया शुरू किया है। इसको लेकर ही हर विधानसभा में मजबूत और ईमानदार पदाधिकारियों की टीम को प्रदेश भर में जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम चाहते है कि प्रदेश से भ्रष्टाचार मिटे, महिलाओं को बराबरी का हक मिले, मजदूर और कामगारों के आय के साधन बढ़े। बेरोजगारों को रोजगार मिले। इन सब मांगों को लेकर प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में मुहिम चल रही है।BJP wants to make poor illiterate by closing schools: Dr. Sushil Gupta
Also read:
*अब दिल्ली से हरिद्वार व देहरादून के लिए फराटा भर सकेगी गाड़ियां, जानिए कैसे*
वहीं उन्होंने स्कूलों को बंद करने के आदेशों पर कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में स्कूल बंद करने को लेकर आंदोलनरत है। आज के समय पर नए स्कूल खोलने की जरूरत है, जबकि बीजेपी सरकार स्कूलों को बंद करने पर लगी हुई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक भी स्कूल को बंद नहीं करने देगी। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के मध्य जोन संयोजक अश्विनी दुलहेड़ा, जिला अध्यक्ष रिम्पी फोगाट, पवन हिंदुस्तानी, सत्यवीर, राममेहर और परमानंद मौजूद रहे।BJP wants to make poor illiterate by closing schools: Dr. Sushil Gupta