सत्य खबर, मेवात । Mewat NEWS UPDATE
नूंह (मेवात) में मामूली बात पर सोमवार को दो समुदाय के लोगों में हिंसक झड़प हो गई। खेड़ा खलीलपुर गांव में हुई इस झड़प में दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। लोगों ने एक दूसरे पर डंडे बरसाए और गोलियां तक चला दी। झगड़े में करीब एक दर्जन लोग घायल भी हुए हैं।
इसका पता चलते ही एएसपी उषा कुंडू की अगुआई में भारी पुलिस बल वहां पहुंचा। पुलिस झगड़े को कंट्रोल करने में जुटी हुई है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। दोनों पक्षों के लोग वहां जमा हैं। पुलिस दोनों के बीच खड़ी है।
तेज रफ्तार बाइक बनी झगड़े की वजह
खेड़ा खलीलपुर गांव में झगड़े के हालात रविवार को बने थे। एक समुदाय के लोगों का कहना है कि उनका एक लड़का बिलाल (15) रविवार सुबह एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल से छोड़कर कर वापस आ रहा था। इस दौरान दूसरे समुदाय के नत्थूराम के घर के पास से गुजरने के दौरान विवाद हो गया। यहां पर लोगों ने बिलाल की पिटाई कर दी।
दूसरे समुदाय ने कहा – बच्ची चपेट में आते-आते बची
वहीं नाथूराम के परिजनों ने कहा कि बिलाल तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। 8 साल की बच्ची उसकी बाइक की चपेट में आने से किसी तरह बच गई। इस दौरान बिलाल को टोका गया तो वह उल्टा बोल गया। इसके बाद मारपीट हो गई। इसके बाद मामला शांत हो गया था।
ALSO READ:
शादी से पहले ही दुल्हन को दूल्हे के लिए लगाने पड़ रहे थाने के चक्कर,जानिए क्यों
इस प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष ने कहा मैं खाता हूं बीफ
सोमवार को फिर कहासुनी, उसके बाद पथराव और फायरिंग
सोमवार को वही विवाद फिर से शुरू हो गया। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से पथराव किया गया। लोग यहां गलियों में उतरे तो छतों से ईंट बरसाई गई। इस दौरान गोलियों से भी पूरा गांव दहल उठा। वहीं बताया जा रहा है कि नत्थूराम के परिजनों को चोटे आई हैं। इनका इलाज सोहना के अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।
गांव को पुलिस छावनी में बदला
खेड़ा खलीलपुर गांव में दो समुदाय में झगड़े की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद लोगों को तितर बितर किया या। कुछ हुड़दंगियों को लोगों नें घरों में घुस कर हिरासत में लिया। फिलहाल अभी किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई है। गांव को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। Mewat NEWS UPDATE
Scrap aluminum pricing Scrap aluminium supply chain management Scrap metal sourcing