ताजा समाचार

MP : 3000 जूनियर डॉक्टर्स प्रदेश स्तरीय हड़ताल पर, न्याय की कर रहे मांग …

सत्य खबर, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया :

कोलकाता में 8 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर से साथ हुई दरिंदगी के बाद देशभर में डॉक्टर्स का प्रदर्शन जारी है। इस कड़ी में मध्य प्रदेश के 3000 से अधिक डॉक्टर गुरुवार देर रात 12 बजे से प्रदेश स्तरीय हड़ताल पर चले गए थे. बता दे की राजधानी भोपाल, इंदौर सहित अन्य शहरों में जूनियर डॉक्टर्स हाथ पर काली पट्टी बांध कर विरोध जताकर न्याय की मांग कर रहे है। साथ ही ओपीडी सेवाओं से दूर रहते हुए ये डॉक्टर्स सिर्फ इमरजेंसी सेवा दे रहे है।

Top 10 Law Colleges: कानून में करियर बनाने के लिए जानिए भारत के टॉप लॉ कॉलेज
Top 10 Law Colleges: कानून में करियर बनाने के लिए जानिए भारत के टॉप लॉ कॉलेज

वहीं डॉक्टर एसोसिएशन ने CM मोहन यादव और स्वास्थ्य मंत्री के नाम पत्र लिखकर मृतक डॉक्टर को न्याय दिलाने की मांग करते हुए आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की भी मांग की है.

एमपी में जूडा के प्रवक्ता कुलदीप गुप्ता ने जानकारी दी है, उन्होंने बताया कि यह हड़ताल प्रदेश स्तरीय है। इसमें प्रदेशभर से करीब 3 हजार डॉक्टर शामिल होंगे। इधर, हड़ताल से निपटने के लिए भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. एन सिंह ने सभी डॉक्टरों की छुटि्टयां निरस्त कर दी। जानकारी के मुताबिक, हमीदिया में रोजाना 1 हजार से अधिक मरीजों की OPD रहती है। रात 12 बजे से 250 से ज्यादा जूनियर डॉक्टर(जूडा) ने काम बंद कर दिया।

IND vs ENG: 20 जून से शुरू होगी भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज, गिल की कप्तानी में नई उम्मीदें
IND vs ENG: 20 जून से शुरू होगी भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज, गिल की कप्तानी में नई उम्मीदें

Back to top button