ताजा समाचार

सांसद दुष्यंत चौटाला ने संभाला जेजेपी में पहला पद, बने दिल्ली इकाई के प्रभारी

सत्यखबर दिल्ली (ब्यूरो रिपोर्ट) – दिल्ली में पार्टी को मजबूत करने के लिए जननायक जनता पार्टी ने संगठन में विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी संस्थापक डा. अजय सिंह चौटाला से विचार विमर्श के बाद पार्टी की कोर कमेटी ने दिल्ली की प्रथम सूची में छह पदाधिकारियों की नियुक्तियां की है। जिसमें सांसद दुष्यंत चौटाला को दिल्ली की कमान सौंपते हुए प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया है।

READ THIS:- कांग्रेस के साथ गठबंधन की ना सोची, ना सोचेंगे – केसी बांगड़

वहीं पार्टी ने ओमप्रकाश सहरावत को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा पार्टी ने संगठन सचिव, महासचिव, कार्यालय सचिव और युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर भी अहम नियुक्तियां की हैं।

Shubman Gill: रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल की कप्तानी में क्या बदलेगा भारतीय टेस्ट क्रिकेट का भविष्य
Shubman Gill: रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल की कप्तानी में क्या बदलेगा भारतीय टेस्ट क्रिकेट का भविष्य

पार्टी ने जोरा सिंह को संगठन सचिव, हेमचंद्र भट्ट को महासचिव और प्रदीप शौकीन को कार्यालय सचिव के पद पर नियुक्त किया है। वहीं दिल्ली में युवाओं के बीच पकड़ बनाने व उनकी आवाज बुलंद करने के लिए विक्रम देसवाल को युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Punjab News: AAP विधायक रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी! क्या आम आदमी पार्टी के लिए यह गिरफ्तारी बनेगी सिरदर्द
Punjab News: AAP विधायक रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी! क्या आम आदमी पार्टी के लिए यह गिरफ्तारी बनेगी सिरदर्द

Back to top button