ताजा समाचारहरियाणा

Mustard MSP: हरियाणा में शुरू हुई सरसों की सरकारी खरीद, MSP चाहिए तो करना होगा यह काम

हरियाणा में सरसों की MSP पर सरकारी खरीद 15 मार्च से शुरु हो चुकी है। सैनी सरकार ने अगेती फसल को देखते हुए इस बार पिछले साल की बजाय खरीद जल्दी शुरु की है।

हरियाणा में सरसों की MSP पर सरकारी खरीद 15 मार्च से शुरु हो चुकी है। सैनी सरकार ने अगेती फसल को देखते हुए इस बार पिछले साल की बजाय खरीद जल्दी शुरु की है। केंद्र सरकार इस बार से रबी सीजन के लिए सरसों का MSP 5950 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।

उचाना मंडी की बात करें तो यहां सरसों की आवक शुरु हो चुकी है। सरसों लेकर मंडी पहुंचे किसानों ने बताया कि आते ही उनकी फसल सरकारी रेट पर बिकी है। इससे मंडी में रूकने के झंझट से छुटकारा मिला है।

CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार
CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार

सूखी फसल लाने की अपील
हैफेड मैनेजर सुनीता ने बताया कि मेरी फसल- मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों की फसल को MSP पर खरीदा जा रहा है। उन्होंने किसानों से आग्रह करते हुए कहा कि मंडी में अपनी फसल को अच्छी तरह से सुखाकर लाएं। फसल लेकर मंडी में पहुंचे किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

सरकारी रेट पर खरीद
सरसों खरीद का कोई शेड्यूल नहीं है। किसान किसी भी समय मंडी में आकर फसल बेच सकते हैं। सरकारी नियमों के मुताबिक 8 फीसदी तक नमी वाली सरसों को सरकारी रेट पर खरीदा जा रहा है।

Delhi News: बकरीद से पहले दिल्ली सरकार का एक्शन! ऊंट और गाय की कुर्बानी पर बैन, सरकार ने किया साफ-साफ ऐलान
Delhi News: बकरीद से पहले दिल्ली सरकार का एक्शन! ऊंट और गाय की कुर्बानी पर बैन, सरकार ने किया साफ-साफ ऐलान

Back to top button