सिरसा महिला थाने पर ग्रेनेड अटैक का सनसनीखेज वीडियो वायरल, खालिस्तानी संगठन ने ली जिम्मेदारी

सिरसा में महिला थाने पर ग्रेनेड अटैक किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में किसी प्रकार के जान और माल के नुकसान की अभी खबर नहीं है लेकिन पुलिस अभी कोई भी जानकारी देने से बचना चाह रही है। लेकिन पुलिस का कहना है कि आज सुबह महिला थाने के पास एक धमाका सुनाई दिया है जिसकी जांच की जा रही है।
पाकिस्तान के गैंगस्टर शहबाज भट्टी ने सिरसा के महिला थाने पर ग्रेनेड फेंकने का दावा किया है। साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में एक युवक मुंह पर रुमाल बंदे हुए एक महिला थाने के सामने एक ज्वलनशील पदार्थ फेंकता हुआ नजर आ रहा है जिसके बाद धमाका होता है। इसके बाद दोनों युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो जाते है। फिलहाल पुलिस मामले की तफतीश में जुटी हुई है।

सिरसा जिले में महिला पुलिस स्टेशन के पास हमले का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसे खालिस्तानी संगठन से जोड़कर माना जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खालिस्तानी ग्रुप किंग शूटर्स के नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसमें अटैक की साजिश रची गई। धमाका महिला थाना की बाहरी दीवार के पास हुआ। हालांकि इस हमले के चलते कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
इसके चलते पुलिस की चौकसी बढ़ गई है। जो विस्फोटक सामग्री मिली है, उसे जांच के लिए कब्जे में लिया है। यह हमला महिला थाना के गेट के दाहिनी तरफ़ दीवार के बाहर वाली खाली जगह पर किया गया। विस्फोट के बाद पास के झाड़ियों की टहनियों पर भी चिंगारी पहुंची। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है कि हरियाणा के सिटी पुलिस स्टेशन सिरसा पर हमला किया। इसे दूसरा हमला बताया है। इस दौरान वीडियो में दो युवक दिखाई दे रहे हैं, जिसमें से एक युवक हाथ में लिया पोटाश टाइप में बम फेंकता है, जिसका तेज धमाका होता है।
दूसरा युवक वीडियो में बोलता सुन रहा है कि चल, चल बाइक के आगे-आगे। इसके बाद दोनों युवक वहां से फरार हो जाते हैं। अभी पुलिस मामले में कुछ कहना नहीं चाह रही है।