ताजा समाचार

New Delhi: मौसम में बदलाव, 11 राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट; उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में घना कोहरा

New Delhi: उत्तर और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में सर्दी और घना कोहरा लगातार बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में घने कोहरे और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम ईरान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जो उत्तर-पश्चिम भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से 11 और 12 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में 12 जनवरी को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

घना कोहरा होगा इन राज्यों में

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में सर्दी के जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं। 12 और 13 जनवरी को हरियाणा-चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान और पंजाब के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं, 11 जनवरी को बिहार, सिक्किम, उत्तर बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में सुबह और रात के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अगले 48 घंटों में उत्तर भारत पर

IMD की वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने बताया कि ईरान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अगले 48 घंटों में उत्तर भारत पर असर डाल सकता है। इसके कारण 11 और 12 जनवरी को पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ गरज और आकाशीय बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस विक्षोभ के कारण पूरे उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

Robert Francis Provost: पहली बार अमेरिका से पोप का चुनाव! रॉबर्ट फ्रांसिस प्रवोस्ट बने पोप लियो पीएम मोदी ने दी बधाई
Robert Francis Provost: पहली बार अमेरिका से पोप का चुनाव! रॉबर्ट फ्रांसिस प्रवोस्ट बने पोप लियो पीएम मोदी ने दी बधाई

New Delhi: मौसम में बदलाव, 11 राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट; उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में घना कोहरा

प्रयागराज में मौसम का बदलाव

सोमा सेन रॉय ने बताया कि 12 जनवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिणी-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश के साथ गरज और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। 11 जनवरी को प्रयागराज में सुबह के समय कोहरा हो सकता है, जबकि 11 और 12 जनवरी की रात को बारिश होने की संभावना है। 13 जनवरी की सुबह से फिर से घना कोहरा लौट सकता है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट भी हो सकती है।

आने वाले दिनों में तापमान में कैसा रहेगा बदलाव?

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तर पश्चिम भारत में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। मध्य भारत में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, लेकिन इसके बाद 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी हो सकती है।

Punjab News: एयर रेड सायरन और बंद स्कूल! पंजाब में बढ़ते खतरे के बीच लोगों को घरों में रहने की चेतावनी
Punjab News: एयर रेड सायरन और बंद स्कूल! पंजाब में बढ़ते खतरे के बीच लोगों को घरों में रहने की चेतावनी

पूर्वी भारत में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में किसी भी प्रकार के बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन तीसरे दिन तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। महाराष्ट्र और गुजरात में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, लेकिन इसके बाद गुजरात में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

इस समय उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में सर्दी और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ दिनों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। साथ ही, कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना भी जताई गई है। लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम को लेकर सतर्क रहें और जरूरी सावधानियां बरतें, खासकर घने कोहरे और बारिश के समय।

Back to top button