सत्यखबर, असंध (रोहताश वर्मा) – राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व आई जी रणबीर सिंह शर्मा ने कहा है कि असंध विधानसभा क्षेत्र राजनीतिक रूप से पिछड़ा हुआ क्षेत्र है। यहां के मौजूदा व पूर्व विधायक ने असंध के लोगों का केवल राजनीतिक रूप से इस्तेमाल किया है। आजादी के सत्तर साल बाद भी यहां के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए 40 किलोमीटर तक का सफर करना पड़ता है।
अंबाला से शुरू की गई क्रांति यात्रा के तहत असंध पहुंचने पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रणबीर सिंह शर्मा ने कहा कि असंध विधानसभा क्षेत्र आज भी विकास में मामले में पिछड़ा हुआ है। यहां के लोगों को न तो मांग के अनुसार स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं और न ही यहां सडक़ व्यवस्था है। जिस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।
शर्मा ने कहा कि जब तक हमारी पंचायती राज संस्थाएं मजबूत नहीं होंगी तब तक यह देश तरक्की नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद हमारे देश पर राज करने वाले काले अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति के लिए अभियान चलाने की जरूरत है। इस यात्रा के दौरान लोगों को मौजूदा भ्रष्ट व्यवस्था के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
रणबीर सिंह शर्मा ने बताया कि हरियाणा की सभी सीटों पर चुनाव लडऩे की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिसके चलते आगामी 25 अगस्त से प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ता आम राय बनाकर अपने प्रतिनिधि का चयन करेंगे। जिस व्यक्ति को जनता चुनेगी उसे ही राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी पार्टी चुनाव मैदान में उतारेगी। चुनाव लडऩे वाला प्रत्याशी जनता को एक शपथ पत्र देगा कि वह चुनाव जीतने के बाद क्या काम करेगा। अगर नहीं करेगा तो उसे कॉल बैक किया जाएगा।
Scrap aluminium trading Aluminum can collection Scrap metal resale