Punjab News: नाराज पिता का खौफनाक फैसला! पिता की क्रूरता का अंजाम बेटी और प्रेमी की मौत, बेटी का हुआ खौफनाक अंत

Punjab News: अमृतसर के बोपड़ाई गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खुद पुलिस थाने पहुंच गया और सरेंडर कर दिया। घटना मंगलवार की देर रात की है।
आरोपी बज सिंह गिरफ्तार
डबल मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। आरोपी बज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। मृतकों के शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मामले की जांच पुलिस गंभीरता से कर रही है।
प्रेम प्रसंग था हत्या की वजह
मृतक युवक का नाम जोबंजीत सिंह और लड़की का नाम सुखप्रीत कौर बताया गया है। दोनों के बीच प्रेम संबंध था और दोनों शादी करने की तैयारी में थे। उनकी शादी की बात सुनते ही आरोपी पिता ने यह घातक कदम उठाया।
कोर्ट परिसर में दोनों को देखा गया था
मृतकों ने शादी के लिए कोर्ट परिसर का रुख किया था। वहां सुखप्रीत के एक रिश्तेदार ने उन्हें देखा और यह खबर बज सिंह को पहुंचाई। खबर मिलते ही बज सिंह का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
हत्या का तरीका बेहद दर्दनाक था
बज सिंह ने दोनों को पहले करंट के झटके देकर मार डाला। इसके बाद तेजधार हथियार से वार कर उनकी हत्या पूरी की। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।