Punjab News: प्रीत नगर में ड्रग्स तस्करों ने CIA स्टाफ पर किया हमला! पुलिस ने सात हमलावरों के खिलाफ दर्ज किया मामला

Punjab News: प्रीत नगर में ड्रग्स तस्कर और उसके साथियों ने CIA स्टाफ पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिस पर ईंट और पत्थर फेंके जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान पुलिस को आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग करनी पड़ी और पुलिस वाहन को भी नुकसान पहुंचा।
सुखबीर सिंह की गिरफ्तारी के दौरान मचा बवाल
CIA स्टाफ इंचार्ज अरुण कुमार ने बताया कि सुखबीर सिंह उर्फ दीपु बात प्रीत नगर का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले से नशा तस्करी का केस दर्ज है। शनिवार रात जब पुलिस उसे पकड़ने पहुंची तो वह अपने साथियों के साथ बैठा था और पकड़ने पर लड़ाई शुरू कर दी।
पुलिस ने तुरंत संभाला मोर्चा
जैसे ही सुखबीर और उसके साथियों ने हमला शुरू किया पुलिस ने थाने में सूचना दी। पुलिस डिवीजन नंबर 2 की टीम मौके पर पहुंची और सुखबीर को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी मंदीप सलगोत्रा ने बताया कि सात नामजद और अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
ड्रग्स तस्करों पर GPS एंकल का प्रयोग
पंजाब पुलिस अब नशा तस्करों पर नजर रखने के लिए GPS एंकल का प्रयोग करने जा रही है। DGP गौरव यादव ने बताया कि इससे पुलिस को यह पता चलेगा कि आरोपी कहां जा रहे हैं और किससे मिल रहे हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत रेड की जा सकेगी।
दो महीने में हजारों तस्कर गिरफ्तार
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मार्च से मई के बीच 8344 एफआईआर दर्ज हुईं और 14734 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसमें 13038 ड्रग्स तस्कर और 1696 सप्लायर शामिल हैं। इस दौरान बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ और करोड़ों रुपये की ड्रग्स मनी बरामद की गई है।