सत्य खबर,चंडीगढ़। Rain occurred at these places in Haryana
हरियाणा में आज बुधवार को प्रदेश भर में मौसम खराब है। दोपहर को सोनीपत और जींद में बारिश हुई। वहीं रेवाड़ी में बारिश के साथ ओले गिरे हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में कई जिलों में बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। 8 जिलों में जहां आज बारिश व ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट है, वहीं शेष हरियाणा में येलो अलर्ट है। राहत की बात है कि 4 मई को आधे हरियाणा में मौसम साफ हो जाएगा, लेकिन आधे प्रदेश में बारिश व आंधी का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग चंडीगढ़ ने दोपहर को सवा 1 बजे अल्पावधि बुलेटिन में जानकारी दी कि अगले कुछ घंटों में फतेहाबाद, जींद, पानीपत, सोनीपत, सिरसा, कैथल, गुरुग्राम में 40 से 50 किलोमीटर की स्पीड से हवा चलेगी और बारिश भी होगी।
also read: फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ पर विवाद की वजह
इसके अलावा रोहतक, भिवानी, फतेहाबाद, हिसार व रेवाड़ी में भी बारिश की गतिविधि देखने को मिलेगी। दोपहर को डेढ़ बजे के करीब रेवाड़ी में जहां बारिश के साथ ओले गिरे, वहीं सोनीपत में जोरदार बारिश हुई। पानीपत में बादल छाए हैं, महेंद्रगढ़ व नारनौल में फिलहाल बारिश नहीं है। इन जिलों में माैसम जरूर खराब है। मौसम विभाग की ओर से आज सोनीपत, कैथल, जींद, पानीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में अच्छी बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। जिले ओरेंज अलर्ट में हैं।
also read: हरियाणा में इस गैंगस्टर के साथी के ठिकानों पर चल रही छापेमारी
रेवाड़ी जिले में लगातार दूसरे दिन भी झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। दोपहर को अचानक तेज बारिश शुरू हुई। करीब 35 मिनट तक तेज बारिश हुई। साथ ही बावल व आसपास के एरिया में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। एक दिन पहले भी रेवाड़ी में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई थी। Rain occurred at these places in Haryana
Aluminium recycling public outreach Scrap aluminium market development Scrap metal reclaiming management
Aluminum scrap shredding Aluminium recycling center services Metal recycling and reclamation facility