हरियाणा

हरियाणा में इस दिन होगी जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में आज और कल मौसम साफ रहने की संभावना है, और मौसम विभाग ने इन दिनों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। प्रदेश में आज सुबह से ही धूप निकलनी शुरू हो गई है। हालांकि, मौसम विभाग ने बुधवार, 21 जनवरी के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को कई जिलों में बारिश हो सकती है, इनमें झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी-दादरी शामिल हैं।

Haryana News: चंडीगढ़ MLA हॉस्टल में बम की धमकी, पुलिस ने किया तलाशी अभियान
Haryana News: चंडीगढ़ MLA हॉस्टल में बम की धमकी, पुलिस ने किया तलाशी अभियान

इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, अन्य जिलों में भी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि इन दो दिनों के दौरान दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि, 24 जनवरी से राज्य में मौसम खुश्क होने का अनुमान है, और रात का तापमान फिर से गिर सकता है।

Ambala Blackout: हर रात 10 घंटे अंधेरा, अंबाला में युद्ध के साए में लिया गया बड़ा फैसला!
Ambala Blackout: हर रात 10 घंटे अंधेरा, अंबाला में युद्ध के साए में लिया गया बड़ा फैसला!

Back to top button