ताजा समाचार

राम रहीम फरलो के दौरान करेगा यह काम,जानिए कब,कहां और कौन सा

सत्य खबर,चंडीगढ़ ।

Ram Rahim will do this work during furlough, know when, where and which one

फरलो लेकर जेल से बाहर आया राम रहीम दो हफ्ते बाद फिर एक्टिव हो गया है। बागपत आश्रम (उत्तर प्रदेश) से डेरा प्रमुख ने हरियाणा CM मनोहर लाल द्वारा नशे के खिलाफ चलाई मुहिम शुरू कर दी है। इस मुहिम के जरिए राम रहीम सूबे के 13 जिलों के लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करेगा। आश्रम की ओर से डेरा प्रमुख के कार्यक्रम का शेड्यूल बनाकर जारी किया गया है। हालांकि, 3 दिसंबर से इसकी शुरुआत हो चुकी है, जो 9 दिसंबर तक जारी रहेगी।

इस बार हरियाणा सरकार की ओर से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फिर से 21 दिन की फरलो की मंजूरी दी गई है। अलग-अलग मामलों में सजायाफ्ता मुजरिम राम रहीम को 30 महीने में 8वीं बार पैरोल मिली है।
ये होगा डेरा प्रमुख का शेड्यूल
आश्रम की ओर से जारी शेड्यूल 9 दिसंबर तक का है। 3 दिसंबर के बाद अब 5 दिसंबर को राम रहीम वर्चुअल रूप से कुरुक्षेत्र और भिवानी जिले के लोगों को संबोधित करेगा। इसके बाद 6 दिसंबर को पानीपत और फतेहाबाद, 7 दिसंबर को अंबाला, महेंद्रगढ़, 8 दिसंबर को फरीदाबाद, हिसार और 9 दिसंबर को टोहाना, करनाल, डबवाली शामिल हैं।

जेल से आने के बाद जारी किया था वीडियो
जेल से 21 दिन की फरलो पर बाहर आने के बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम का पहला वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में वह डेरा समर्थकों से उत्तर प्रदेश नहीं आने की अपील करते हुए दिख रहा है। एमएसजी भंडारे की संगतों को शुभकामनाएं देने के बाद राम रहीम ने समर्थकों से अपील की है कि जहां भी आपको जिम्मेदार सज्जन कहें उसी के अनुसार आपको रहना है।

Glenn Maxwell का चौंकाने वाला फैसला! वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, नई पीढ़ी के लिए खोला रास्ता
Glenn Maxwell का चौंकाने वाला फैसला! वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, नई पीढ़ी के लिए खोला रास्ता

उसी के अनुसार ही आपको चलना है। राम रहीम ने कहा कि आगे भी आपने अमल किया है, और इस बार भी पूरा यकीन है कि आप पूरा अमल करेंगे।

राजस्थान का चुनाव कनेक्शन
राम रहीम को इस बार राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए सरकार की ओर से फरलो दी गई। चूंकि राम रहीम राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के गुरुसर मोडिया का रहने वाला है। वहां गांव में उसका बड़ा आश्रम बना हुआ है। राजस्थान के हरियाणा बॉर्डर से लगते श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और दूसरे कई जिलों में राम रहीम के अनुयायियों की अच्छी-खासी संख्या है।

इन इलाकों में राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा से बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। इससे पहले भी पंजाब के विधानसभा चुनाव और हरियाणा में आदमपुर-ऐलनाबाद के विस उप-चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव से पहले राम रहीम को पैरोल देने के आरोप हरियाणा की मनोहर सरकार पर लगते रहे हैं।

Also read: भीख मांगकर अमीर बनी ये पाकिस्तानी लड़की

समर्थकों से नहीं मिल रहा डेरा प्रमुख
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 21 दिन की फरलो मिलने के बाद अपने सबसे पसंदीदा बागपत के बरनावा आश्रम में रह रहा है। इस बार संत गुरमीत राम रहीम अनुयायियों से नहीं मिल रहा है। आश्रम पहुंचने वाले अनुयायियों को वापस घर भेज दिया जाता है, संत गुरमीत राम रहीम इस बार अपने परिवार के साथ पूरा समय बिता रहा है और भक्ति में अपना समय व्यतीत करता है।

Punjab News: प्रीत नगर में ड्रग्स तस्करों ने CIA स्टाफ पर किया हमला! पुलिस ने सात हमलावरों के खिलाफ दर्ज किया मामला
Punjab News: प्रीत नगर में ड्रग्स तस्करों ने CIA स्टाफ पर किया हमला! पुलिस ने सात हमलावरों के खिलाफ दर्ज किया मामला

वहीं, परिवार और मुंह बोली बेटी हनीप्रीत भी उनके साथ है। सुरक्षा के मद्देनजर नजर बरनावा आश्रम पर पुलिस बल की तैनाती रहती है।

Ram Rahim will do this work during furlough, know when, where and which one

Back to top button