ज्योतिषताजा समाचारराष्‍ट्रीयवायरलहरियाणा

आज 10 अप्रैल 2026 का पंचांग और राशिफल

जानिए आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय के बारे में

Satyakhabarindia

सत्य खबर  ज्योतिष 

Religious : विक्रमी संवत 2083, वैशाख मास कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि तदानुसार शुक्रवार 10 अप्रैल 2026। आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और शिव योग भी रहेगा। सूर्य उत्तरायण और वसंत ऋतु का प्रभाव रहेगा।
अष्टमी तिथि रात्रि 11 बजकर 15 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र प्रातः 11 बजकर 28 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का आरंभ। शिव योग सायं 06 बजकर 31 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ। बालव करण प्रातः 10 बजकर 21 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा सायं 06 बजकर 04 मिनट तक धनु राशि पर उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय प्रातः 6:01 बजे। सूर्यास्त सायं 6:44 बजे
चंद्रोदय रात्रि 2:10 बजे (11 अप्रैल)। चंद्रास्त प्रातः 11:35 बजे।

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक
अमृत काल : प्रात 6 बजकर 08 मिनट से 7 बजकर 54 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 4 बजकर 33 मिनट से 5 बजकर 17 मिनट तक

आज के अशुभ समय

दुष्यंत परिवार को इकट्ठा कर किसानों के बीच आएं फिर किसान फैसला करेंगे क्या करना है: राकेश टिकैत

राहुकाल : सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक
गुलिक काल : सुबह 07:30 से 09:00 बजे तक
यमगंड : दोपहर 03:30 से 04:30 बजे तक

आज का राशिफल

मेष : आज का दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी और धैर्य मांगने वाला रहेगा। बिजनेस में नुकसान होने की संभावना है, इसलिए किसी पुरानी गलती से सीख लेकर ही आगे बढ़ें। दूसरों के मामलों में बेवजह बोलने से बचें। कानूनी मामलों में आंख और कान खुला रखें। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन को बातचीत से सुलझाने का समय है, तभी घर का माहौल शांत रहेगा।

वृषभ : आज आय और व्यय में संतुलन बनाना जरूरी रहेगा। किसी सहयोगी की बात आपको चुभ सकती है, लेकिन उसे दिल पर न लें। विद्यार्थी पढ़ाई में पूरी लगन से जुटेंगे। भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा और शायद किसी वेकेशन की प्लानिंग भी हो। मन की कोई इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और पिताजी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है।

मिथुन : आज पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। बिजनेस में अगर समस्याएं थीं तो भाइयों से बात कर समाधान निकाल सकते हैं। किसी से लिया गया धन अब लौटाने का समय है। आस-पड़ोस में किसी वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए शांत रहना बेहतर रहेगा। जीवन साथी हर कदम पर आपका साथ देंगे और प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई सौदा अच्छा रहेगा।

कर्क : आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। गलत तरीके से धन कमाने से बचें और पिताजी द्वारा दी गई जिम्मेदारी में लापरवाही न करें। परिवार के साथ किसी मांगलिक उत्सव में शामिल होना शुभ रहेगा। संतान से किए गए वादे पूरे करें। पुराने मित्रों से मिलने का मौका मिल सकता है और साथी के साथ आपका तालमेल बेहतरीन रहेगा।

भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जज सुधीर परमार समेत पांच बरी

सिंह : आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। दूसरों के मामलों में बेवजह बोलने से बचें। लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है। संतान पढ़ाई में भटकेगी, जिससे थोड़ी परेशानी होगी। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन संभव है। बड़े बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें और छोटी समस्याओं को हल्के में न लें।

कन्या : आज दिन मिला-जुला रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और उनके कार्य क्षेत्र में प्रमोशन के संकेत हैं। पार्टनरशिप में कोई काम करने के मौके मिलेंगे। संतान के लिए कुछ नया और अच्छा करने की योजना बन सकती है। दोस्तों के साथ पार्टी या मिलन समारोह की योजना भी बन सकती है। पिताजी की कोई बात आज आपको थोड़ी खल सकती है।

तुला : आज वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें, अचानक खराबी से खर्च बढ़ सकता है। लिए गए निर्णय पर पछतावा हो सकता है। संतान पढ़ाई के लिए बाहर जा सकती है। काम में सफलता जरूर मिलेगी, लेकिन राजनीति में जुड़े लोगों को कुछ शत्रु मिलने से रोड़ा पड़ सकता है। सोच-समझकर कदम उठाना आज की आवश्यकता है।

वृश्चिक : आज का दिन सामान्य रहेगा। मेहनत रंग लाएगी, लेकिन आलस्य के कारण काम टालने से परेशानी बढ़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य की बात से मन परेशान हो सकता है। जीवनसाथी की फरमाइश पर नया वाहन लाने का मौका मिल सकता है। जरूरी जानकारी किसी से साझा करते समय सावधानी बरतें।

धनु : आज दिन मौज-मस्ती और खुशी लेकर आएगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी और रुके हुए काम आसानी से पूरे होंगे। मित्रों से बिजनेस पर बातचीत होगी। योजनाओं पर किया गया खर्च भविष्य में लाभ देगा, इसलिए बेवजह खर्च करने से बचें।

मकर : आज स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रह सकते हैं। उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन काम और सेहत दोनों पर ध्यान देना जरूरी है। छोटी-सी समस्या को हल्के में न लें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें। सामाजिक आयोजनों में जुड़कर नाम कमाने का मौका मिलेगा। माताजी के साथ खटपट हो सकती है, लेकिन जीवनसाथी के साथ घूमने का अवसर भी मिलेगा।

बारातियों की आपस में कहासुनी में चाकू घोंपकर एक बाराती की हत्या

कुंभ : आज का दिन बाकी दिनों से बेहतर रहेगा। कई काम एक साथ हाथ लगेंगे और इनसे धन कमाने के मौके भी मिलेंगे। इन्कम बढ़ाने के स्रोतों पर ध्यान देना जरूरी है। मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे खुशी मिलेगी। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा और पुरानी गलती से सबक भी सीखेंगे। घर में नए मेहमान का आगमन संभव है।

मीन : आज मन कई कामों में बंटा रहेगा, जिससे काम लटक सकते हैं और घर में समस्याएं उठ सकती हैं। अपने आसपास के लोगों को पहचान कर ही आगे बढ़ें। घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। राजनीति में कदम सोच-समझकर उठाएं। किसी से लिया गया धन आसानी से वापस मिल सकता है।

#TodaysPanchang #Horoscope #April102026 #Astrology #IndianAstrology #PanchangDaily #DailyHoroscope #ZodiacSign #HoroscopeReading #CelestialGuidance #AstrologicalInsights #Tarot #SpiritualAwakening #CosmicEnergy #AstrologyToday #FortuneTelling #Astrologer #StarAlignment #PlanetaryInfluence

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button