मनोरंजन

Reasons To Watch Stolen Movie: बच्चा चोरी की अफवाह ने छीनी कई जानें, ‘Stolen’ फिल्म खोलेगी सच्चाई के परतें

Reasons To Watch Stolen Movie: भारत के कई राज्यों में पिछले कुछ सालों में बच्चा चोरी की अफवाहों ने खौफनाक रूप ले लिया। सितंबर 2022 में दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में 11 लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इन लोगों पर बच्चा चोर होने का शक था लेकिन सच किसी को नहीं पता था। ऐसी ही घटनाएं राजस्थान और बिहार जैसे राज्यों में भी हुईं। एक व्यक्ति ने जौनपुर में खुदकुशी कर ली क्योंकि उसे भीड़ ने बच्चा चोर समझ लिया था। यह सब कुछ सिर्फ सोशल मीडिया पर फैल रही झूठी खबरों की वजह से हुआ।

सच्ची घटनाओं पर आधारित एक झकझोर देने वाली कहानी

इन सच्ची और डरावनी घटनाओं को बड़े ही सधी हुई शैली में फिल्म ‘Stolen’ में दिखाया गया है। यह फिल्म अब अमेज़न प्राइम पर उपलब्ध है। फिल्म में अभिषेक बनर्जी ने दमदार अभिनय किया है और उन्होंने समाज की इस भयावह हकीकत को पर्दे पर जीवंत कर दिया है। फिल्म में गरीबी, गैरकानूनी सरोगेसी, झूठी अफवाहें और सोशल मीडिया पर वायरल होते फर्जी वीडियो की वजह से बर्बाद होते जीवन को बेहद गहराई से दर्शाया गया है।

Hip Hop India Season 2 Winner: आंखों में आंसू पर दिल में जीत! 'Hip Hop India' के मंच पर छाया शुभांकर
Hip Hop India Season 2 Winner: आंखों में आंसू पर दिल में जीत! ‘Hip Hop India’ के मंच पर छाया शुभांकर

Reasons To Watch Stolen Movie: बच्चा चोरी की अफवाह ने छीनी कई जानें, ‘Stolen’ फिल्म खोलेगी सच्चाई के परतें

भीड़तंत्र और वायरल वीडियो की भयानक कीमत

इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि यह हमें दिखाती है कि सोशल मीडिया पर किसी भी वीडियो को बिना सोचे-समझे वायरल करने के कितने खतरनाक परिणाम हो सकते हैं। फिल्म यह भी संदेश देती है कि अगर आप किसी वायरल वीडियो को देखकर खुद न्याय करने की कोशिश करते हैं तो वह न्याय नहीं बल्कि भीड़ की हिंसा यानी ‘मॉब लिंचिंग’ बन जाता है। इस फिल्म को देखने के बाद शायद अगली बार कोई वीडियो देखकर आप झूठ पर आंख मूंदकर विश्वास नहीं करेंगे।

Akhil Akkineni Wedding: सुबह 3:35 पर हुई अखिल अक्किनेनी की शादी, ज़ैनब संग रचाया सात फेरे का रिश्ता
Akhil Akkineni Wedding: सुबह 3:35 पर हुई अखिल अक्किनेनी की शादी, ज़ैनब संग रचाया सात फेरे का रिश्ता

कला, सच्चाई और सिनेमा का बेहतरीन मेल

Stolen सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि यह एक सामाजिक चेतावनी है। यह फिल्म हिंदी सिनेमा के उस मिथक को भी तोड़ती है कि ‘अब हिंदी फिल्में अच्छी नहीं बनतीं’। फिल्म को दुनियाभर के फिल्म समारोहों में सराहा गया और अब यह आम दर्शकों तक पहुंची है। इस फिल्म की लेखनी, निर्देशन और अभिनय हर स्तर पर शानदार है। निर्देशक करण तेजपाल, लेखक गौरव ढींगरा और स्वप्निल साल्कर, और निर्माता अनुराग कश्यप व विक्रमादित्य मोटवानी की टीम ने मिलकर एक ऐसा सिनेमा तैयार किया है जो सिर्फ़ मनोरंजन नहीं करता बल्कि सोचने पर मजबूर करता है।

Back to top button