लाइफ स्टाइल

Renault Triber RXL: ₹2 लाख डाउन पेमेंट पर जानिए कितनी पड़ेगी EMI

भारतीय बाजार में Renault Triber को बजट MPV सेगमेंट में पेश किया गया है, जो कि पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। अगर आप इसका RXL वेरिएंट खरीदने का प्लान कर रहे हैं और ₹2 लाख का डाउन पेमेंट देने को तैयार हैं, तो आपकी हर महीने की EMI कितनी बनेगी, इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

Renault Triber RXL की कीमत और ऑन-रोड खर्च

Renault Triber के RXL वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹6.80 लाख है। अगर आप इसे दिल्ली में खरीदते हैं, तो आरटीओ चार्ज के तौर पर लगभग ₹54,000 और बीमा के लिए करीब ₹31,000 का अतिरिक्त खर्च होगा। इन सबको जोड़ने पर Triber RXL की ऑन-रोड कीमत करीब ₹7.65 लाख तक पहुंच जाती है।

₹2 लाख डाउन पेमेंट के बाद कितनी बनेगी EMI?

अगर आप इस कार को खरीदते समय ₹2 लाख की डाउन पेमेंट करते हैं, तो बैंक से आपको ₹5.65 लाख का लोन लेना होगा। मान लीजिए कि बैंक ये लोन 9% की ब्याज दर पर 7 साल (84 महीने) की अवधि के लिए देता है, तो आपकी हर महीने की EMI ₹9,098 के आसपास बनेगी। यानी अगले सात साल तक हर महीने ₹9,098 चुकाने होंगे।

Maruti Suzuki: 5 लाख गाड़ियों की डिलीवरी से मारुति ने मचाई धूम, जानिए खास वजह
Maruti Suzuki: 5 लाख गाड़ियों की डिलीवरी से मारुति ने मचाई धूम, जानिए खास वजह

Renault Triber RXL: ₹2 लाख डाउन पेमेंट पर जानिए कितनी पड़ेगी EMI

कुल कितनी महंगी पड़ेगी कार?

अगर आप ₹5.65 लाख का लोन 9% की ब्याज दर पर लेते हैं, तो 7 साल में आप कुल ₹1.98 लाख सिर्फ ब्याज के रूप में चुका देंगे। ऐसे में Triber RXL की कुल कीमत एक्स-शोरूम, ऑन-रोड खर्च और ब्याज मिलाकर लगभग ₹9.64 लाख तक पहुंच जाती है। इस कीमत में आपको एक बजट MPV मिलती है जिसमें सात लोगों के बैठने की सुविधा और बढ़िया माइलेज जैसे फीचर्स शामिल हैं।

किन गाड़ियों से है मुकाबला?

Renault Triber एक बजट सेगमेंट की MPV है, जिसका सीधा मुकाबला बाजार में मौजूद Maruti Ertiga, Kia Carens जैसी MPVs से होता है। इसके अलावा, यह एंट्री लेवल SUV जैसे Maruti Fronx और Hyundai Exter जैसी गाड़ियों को भी टक्कर देती है। अगर आप कम बजट में एक फैमिली कार की तलाश कर रहे हैं, तो Triber एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

क्या OnePlus 13s बदल देगा स्मार्टफोन की परिभाषा? जानिए इसकी छुपी खूबियां
क्या OnePlus 13s बदल देगा स्मार्टफोन की परिभाषा? जानिए इसकी छुपी खूबियां

Back to top button