Rinku Singh-Priya Saroj engagement: क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद की बेटी प्रिया सरोज की सगाई, राजनीति और खेल का अनोखा मिलन

Rinku Singh-Priya Saroj engagement: भारत के प्रतिभाशाली क्रिकेटर रिंकू सिंह और उत्तर प्रदेश की सांसद प्रिया सरोज का रिश्ता आज नया मोड़ लेने जा रहा है। दोनों की सगाई लखनऊ के सेंटरम होटल में होगी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव और कई बड़े नेता इस खास मौके पर मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि सगाई दोपहर एक बजे होगी। क्रिकेट और राजनीति का यह मिलन काफी चर्चा में है।
प्रिया सरोज का राजनीतिक सफर
प्रिया सरोज 1998 में वाराणसी में जन्मीं। उन्होंने नई दिल्ली के एक स्कूल से पढ़ाई की और एलएलबी की डिग्री भी हासिल की। 2024 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने मछलिसहर सीट से बीजेपी के बीपी सरोज को 35850 वोटों से हराकर सांसद बनने का गौरव प्राप्त किया। उनके पिता तूफानी सरोज तीन बार सांसद रह चुके हैं और अभी केराकट से विधायक हैं। प्रिया समाजवादी पार्टी की नयी राजनीति की उम्मीद हैं।
Cricketer Rinku Singh & SP MP Priya Saroj exchange rings today in a private ceremony#News #RinkuSingh #PriyaSaroj #Engagement #Samajwadi #SP #India pic.twitter.com/vHbqBMRGt1
— Bhaskar Chakravorty (@Bhaskar16603) June 8, 2025
रिंकू सिंह का क्रिकेट सफर
रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को अलीगढ़ में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ। उन्होंने मेहनत और लगन से क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई। आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटन्स के यश दयाल की गेंदों पर पांच छक्के लगाकर मैच जीताने के बाद वे रातोंरात हीरो बन गए। उनकी इस प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान भी आकर्षित किया और भारतीय टीम में उन्हें जगह मिली।
भारतीय टीम में रिंकू की उपलब्धियां
रिंकू सिंह ने 2023 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया। अब तक उन्होंने दो वनडे में 55 रन बनाए हैं। टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 33 मैचों में 546 रन बनाए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 50 मैचों में 3336 रन बनाए हैं जिनमें 7 शतक शामिल हैं। आईपीएल में 2018 से कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के सदस्य हैं और अब तक 1099 रन बना चुके हैं।
क्रिकेट और राजनीति का संगम
आज की सगाई सिर्फ दो इंसानों का नहीं बल्कि क्रिकेट और राजनीति के संगम की मिसाल है। रिंकू सिंह की मेहनत और खेल की दुनिया और प्रिया सरोज की युवा राजनीतिक ऊर्जा ने इस जोड़ी को खास बना दिया है। समाजवादी पार्टी के बड़े नेता भी इस मौके पर मौजूद रहकर इसे और भी खास बनाएंगे। दोनों का साथ एक नई कहानी लिखेगा।