राष्‍ट्रीयहरियाणा

सड़कें टूटी पड़ी हैं, न शहरों में सफाई व्यवस्था और न कचरा प्रबंधन का इंतजाम : डॉ. अशोक तंवर

सत्य खबर भिवानी, 24 दिसंबर Roads are dilapidated, there is no cleanliness system in the cities and no arrangement for waste management: Dr. Ashok Tanwar

 

आम आदमी पार्टी की प्रदेश स्तरीय बदलाव यात्रा चुनाव प्रचार समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के नेतृत्व में 10वें दिन रविवार को भिवानी में समापन हुई। इसमें हजारों की संख्या में आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने हिस्सा लिया और प्रदेश की भ्रष्ट शासन व्यवस्था को बदलने का प्रण लिया। इस दौरान उनके साथ पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर मौजूद रहे। डॉ. अशोक तंवर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा का समापन भिवानी की क्रांतिकारी धरती पर हो रहा है। आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा इन 10 दिनों में पूरी तरह से सफल रही। इस बदलाव यात्रा का उद्देश्य हरियाणा की 90 विधानसभाओं में प्रदेश की जनता को जागरुक करना था। इस दौरान आम आदमी पार्टी से जनता की समस्या और जनता से जड़े मद्दों को उठाया।

 

उन्होंने कहा कि सत्ता तो आती जाती रहती है लेकिन इस बार प्रदेश की जनता व्यवस्था परिवर्तन चाहती है। जब व्यवस्था बदल जाती है तभी लोगों को उसका फायदा मिलता है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने व्यवस्था परिवर्तन किया। दिल्ली में अच्छे स्कूल और अस्पताल बनाकर साबित किया कि यदि कोई जनता को अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य दे तो जनता उसका साथ देती है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार ने अच्छी सड़कें और पुल बनाने का काम किया। उसी का नतीजा था कि आम आदमी पाटीर को पंजाब के लोगों ने स्वीकार किया, जिसकी सुगबुगाहट अन्य राज्यों तक भी गई। अब 2024 में हरियाणा की जनता भी दिल्ली मॉडल को अपनाने के लिए तैयार है।

 

उन्होंने कहा कि तीन राज्यों के चुनाव नतीजों ने साबित कर दिया कि कांग्रेस सीधी टक्कर में भाजपा को नहीं हरा सकती। सभी दलों के साथ देने के बाद भी कांग्रेस ने राज खो दिया, लोग बदलना चाहते थे। अब हरियाणा में भी लोग बदलाव चाहते हैं और जनता के सबसे करीब आम आदमी है, जो हरियाणा की जनता की आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस 10 दिन की बदलाव यात्रा के माध्यम से लोगों के बीच पहुंची और प्रदेश के लोगों की समस्याएं जानने का मौका मिला। इस दौरान सामने आया कि जब किसानों को डीएपी और यूरिया की जरुरत होती है तो समय पर उपलब्ध नहीं होती।

 

उन्होंने कहा कि जब बाढ़ आई तो पंजाब सरकार ने फसल मंडी में पहुंचने से पहले किसानों को मुआवजा दे दिया। वहीं हरियाणा में किसानों के साथ हरियाणा सरकार ने भद्दा मजाक किया है। 1 लाख 40 हजार किसानों ने खराब फसल के मुआवजे के लिए आवेदन किया था। उनमें से केवल 34 हजार किसानों को ही सरकार ने मुआवजा दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार पोर्टल पोर्टल खेल रही है। इसके अलावा भाजपा के राज में प्रदेश के हर शहर की दुर्दशा सरकार के स्वच्छ भारत अभियान की पोल खोल रही है। सड़कें टूटी पड़ी हैं, न शहरों में सफाई व्यवस्था है और न कचरा प्रबंधन की व्यवस्था है। थोड़ी सी बारिश होते ही सड़कें पानी से भर जाती हैं। वहीं शहर के पार्कों की हालत बदहाल है।

 

उन्होंने कहा कि आजादी के 76 साल बाद भी प्रदेश के गरीब लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं और सरकार लोगों को पक्के मकान बनाने का झूठा दावा करती रहती है। इसके अलावा किसान को पराली के नाम पर बदनाम किया जा रहा है, जबकि सरकार किसानों की पराली प्रबंधन को लेकर कोई मदद नहीं करती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बढ़ रहा नशा भी सबसे बड़ी समस्या है, जिसको रोकने में हरियाणा सरकार नाकाम रही है। आज 70% हरियाणा नशे की चपेट में है। नशे की वजह से प्रदेश की युवा अपनी जान गंवा रहे हैं। भाजपा सरकार के राज में खेल स्टेडियामों की बुरी हालत है। गांवों के बच्चों के पास तो स्टेडियम ही नहीं है और न हरियाणा सरकार के पास कोई खेल नीति है जिससे युवाओं को गलत दिशा में जाने से रोका जा सके।

 

उन्होंने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी की वजह से युवा अपनी जमीन बेचकर विदेशों की ओर पलायन कर रहे हैं। इसके अलावा डंकी के रास्ते अपनी जान को जोखिम में डालने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग भाजपा सरकार से परेशान है। इसलिए अब 2024 में हरियाणा के लोग बदलाव के लिए तैयार हैं और सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था परिवर्तन करने जा रहे हैं।

Back to top button