ताजा समाचारराष्‍ट्रीय

Robert Francis Provost: पहली बार अमेरिका से पोप का चुनाव! रॉबर्ट फ्रांसिस प्रवोस्ट बने पोप लियो पीएम मोदी ने दी बधाई

Robert Francis Provost: कैथोलिक चर्च को नया पोप मिल गया है और इस बार यह जिम्मेदारी अमेरिका के रॉबर्ट फ्रांसिस प्रवोस्ट को सौंपी गई है। वे पहले अमेरिकी कार्डिनल हैं जो पोप बने हैं। उन्हें पोप लियो चौदहवें के नाम से जाना जाएगा। दो दिन की चयन प्रक्रिया के बाद उनका चुनाव हुआ।

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोप लियो 14वें को बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि भारत की जनता की ओर से मैं पोप को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। उनका नेतृत्व शांति एकता और सेवा जैसे आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए एक अहम समय पर आया है।

पोप फ्रांसिस के बाद नई शुरुआत

पोप फ्रांसिस ने 2013 में पोप पद संभाला था और वे 1000 वर्षों में पहले गैर यूरोपीय पोप बने थे। उन्होंने कैथोलिक चर्च का 12 वर्षों तक नेतृत्व किया। उनकी मृत्यु 21 अप्रैल 2025 को 88 वर्ष की उम्र में हो गई थी। तभी से पूरी दुनिया नए पोप के नाम का इंतजार कर रही थी।

Air Defense Systems: पाकिस्तान के मिसाइल हमले को एस 400 ने कैसे किया नाकाम? जानिए इस ताकतवर डिफेंस सिस्टम की कहानी
Air Defense Systems: पाकिस्तान के मिसाइल हमले को एस 400 ने कैसे किया नाकाम? जानिए इस ताकतवर डिफेंस सिस्टम की कहानी

कौन हैं रॉबर्ट फ्रांसिस प्रवोस्ट

रॉबर्ट फ्रांसिस प्रवोस्ट का जन्म 14 सितंबर 1955 को अमेरिका के शिकागो शहर में हुआ था। वे 2023 से बिशपों की नियुक्ति के लिए बनी जांच समिति के प्रमुख रहे हैं। उन्हें 2023 में कार्डिनल और 2025 में कार्डिनल बिशप बनाया गया। अब उन्हें 8 मई 2025 को पोप चुन लिया गया।

सेंट पीटर्स बेसिलिका की बालकनी से पहली झलक

सिस्टीन चैपल की चिमनी से सफेद धुंआ निकलने के करीब 70 मिनट बाद पोप लियो चौदहवें ने सेंट पीटर्स बेसिलिका की बालकनी से अपनी पहली झलक दी। इस ऐतिहासिक क्षण को लाखों लोगों ने लाइव देखा और पूरी दुनिया में उनके नाम की चर्चा शुरू हो गई।

Back to top button