हरियाणा

व्यर्थ नही जाने दिया जाऐगा देश के जवानों द्वारा दिया गया बलिदान

सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – पुलवामा में शहीद हुए जवानों को कई सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ शहरवासियों ने मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। समाजसेवी लोगों ने कहा कि पाकिस्तान लगातार हमले कर रहा है। इस बार सरकार को ठोस कार्रवाई करने की जरूरत है। शहर के युवा समाजसेवियों ने कहा कि इस समय देश के दुश्मनों की निगाहें ठीक नही हैं, जवानों को डटकर उनका मुकाबला करना चाहिए। भारत विकास परिषद शाखा तरावड़ी से जुड़े सुबोध गोयल, युवा समाजसेवी मोंटू बंसल, पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र खुराना, राजेश मुंजाल, सुरेंद्र कुकरेजा व युवा मुलतानी सभा के अध्यक्ष मुकेश सचदेवा ने कहा कि इस समय पूरा देश भारतीय वीरों के साथ हैं, भारतीय जवानों को डटकर दुश्मनों का सामना करते हुए लोहा लेना होगा।

Haryana: तकनीकी खराबी के कारण भिवानी में कार में लगी आग, बैंक मैनेजर की दर्दनाक मौत
Haryana: तकनीकी खराबी के कारण भिवानी में कार में लगी आग, बैंक मैनेजर की दर्दनाक मौत

पुलवामा में हुए हमलें में शहीद जवानों की शाहदत को व्यर्थ नही जाने दिया जाऐगा। हम सभी भारतीय एकजुट होकर आंतकवाद के खिलाफ लडऩे का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अब समय रहते भारत को पाकिस्तान से सभी रिश्ते तोड़ देने चाहिए। पुलवामा में हुआ आत्मघाती आंतकवादी हमला जिसमे देश के जवानों ने अपना बलिदान दिया और कई घायल हुए हैं देश का सबसे बड़ा आंतकवादी हमला है जिसे सहन नही किया जा रहा है। समाजसेवी सुबोध गोयल, मोंटू बंसल, सुरेंद्र खुराना, राजेश मुंजाल, सुरेंद्र कुकरेजा व मुकेश सचदेवा ने कहा कि आंतकवाद के खिलाफ आरपार की लड़ाई लडऩी चाहिए। इस दुख की घड़ी में सभी शहीदों के परिवारों के साथ खड़े हैं।

Haryana में पुलिस वाले के घर में घुसकर हुआ भयानक मर्डर, चुनावी रंजिश का शक!
Haryana में पुलिस वाले के घर में घुसकर हुआ भयानक मर्डर, चुनावी रंजिश का शक!

Back to top button