मनोरंजन

Saif Ali Khan Attack: किस इरादे से सैफ अली खान के घर में घुसा आरोपी? मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए चौंकाने वाले खुलासे

Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी को बांद्रा के हीरानंदानी से गिरफ्तार किया गया है और अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की और हमलावर के बारे में कुछ चौंकाने वाली जानकारी सामने लाई है।

मुंबई पुलिस ने आरोपी का किया खुलासा

मुंबई पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शाहजाद है और उसकी उम्र 30 साल है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास कोई भारतीय दस्तावेज नहीं है और शक है कि वह बांगलादेशी हो सकता है। आरोपी केवल 5-6 महीने पहले मुंबई आया था और एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम कर रहा था।

आरोपी के घर में घुसने का इरादा क्या था?

सैफ अली खान पर हमला करने के बाद यह सवाल उठना शुरू हो गया था कि आरोपी का इरादा क्या था। क्या वह चोरी करने आया था या किसी को मारने का इरादा था? पुलिस ने इस सवाल का जवाब देते हुए बताया कि आरोपी सैफ अली खान के घर में चोरी करने के इरादे से घुसा था। उसे यह नहीं पता था कि जिस घर में वह चोरी करने जा रहा है, वह बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान का घर है।

Thug Life Controversy: कमल हासन ने फिल्म चेंबर को दी चुनौती – "न माफी, न रिलीज, बात करेंगे"
Thug Life Controversy: कमल हासन ने फिल्म चेंबर को दी चुनौती – “न माफी, न रिलीज, बात करेंगे”

Saif Ali Khan Attack: किस इरादे से सैफ अली खान के घर में घुसा आरोपी? मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए चौंकाने वाले खुलासे

आरोपी को छुट्टी के दिन अदालत में पेश किया जाएगा

मुंबई पुलिस की 30 से अधिक टीमों ने लगातार आरोपी की तलाश की, जिसके बाद 72 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अब आरोपी को आज छुट्टी के दिन अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपी से और पूछताछ कर रही है, साथ ही सैफ अली खान का बयान भी दर्ज किया जाएगा। सैफ फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

पूरा मामला क्या था?

15 जनवरी को, रात लगभग 2 बजे, एक अज्ञात व्यक्ति सैफ अली खान के घर में घुस आया। जब घर की मैडम ने इस व्यक्ति को देखा, तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। सैफ और करीना जब शोर सुनकर वहां पहुंचे, तो आरोपी ने एक के बाद एक 6 बार सैफ अली खान को चाकू से हमला किया। इस हमले में सैफ गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अब सैफ की हालत में सुधार हो रहा है और वह खतरे से बाहर हैं।

Miss Grand International Rachel Gupta: मिस ग्रैंड इंटरनेशनल ताज के पीछे का कड़वा सच रैचेल का दर्द छलका वीडियो में
Miss Grand International Rachel Gupta: मिस ग्रैंड इंटरनेशनल ताज के पीछे का कड़वा सच रैचेल का दर्द छलका वीडियो में

आखिरकार कैसे हुआ आरोपी का पर्दाफाश?

मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की और 72 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है और उसकी पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।

इस घटना ने न सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि पूरे देश को हिला कर रख दिया था, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी पकड़ा गया और अब सैफ अली खान की हालत में भी सुधार हो रहा है।

Back to top button