Haryana
सांसद अरविंद शर्मा की बड़ी मुसीबत, महम चौबीसी खाप ने जारी किया निंदा प्रस्ताव

सत्य खबर, महम
बीजेपी सांसद अरविंद शर्मा की मुसीबत है की बढ़ती ही जा रही है। किसानों व नेताओं के निशाने पर आने के बाद अब महम चौबीसी खाप ने बड़ा निर्णय लिया है। खाप ने उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया है। उल्लेखनीय है कि सांसद अरविंद शर्मा द्वारा हाथ काटने के बयान देने के बाद उनकी मुसीबतें हैं कि लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब महम चौबीसी सर्व खाप ने अरविंद शर्मा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव जारी किया है।

वही खाप ने सांसद रामचंद्र जांगड़ा के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है। खाप ने इस मामले में पंचायत कर अपना निर्णय सुनाया है।। खाप प्रधान मेहर सिंह ने कहा दोनों के खिलाफ केस दर्ज हो। नेताओं पर समाज का भाईचारा बिगाडऩे का आरोप लगाते हुए कहा कि रामचन्द्र जांगड़ा राज्यसभा सांसद बने यह उनके लिए गर्व की बात है।
लेकिन उनके द्वारा दिए गए बयान शर्मनाक हैं। जिस प्रकार से बीजेपी के दोनों सांसदों का भारी विरोध किया जा रहा है। इससे यह लगता है की मामला आगे बढऩे वाला है।