सत्यखबर, फरीदाबाद। Sister strangles brother to death
हरियाणा के फरीदाबाद में 15 साल की बहन ने गेम खेलने के लिए मोबाइल न देने पर 12 साल के भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर उसकी लाश को बैड पर इस तरह से लिटा दिया कि वह सो रहा हो। उसके ऊपर से चादर भी ओढ़ा दी। पुलिस को इसकी शिकायत मिली तो लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें उसने हत्या की बात कबूल कर ली। लड़की ने ये भी कहा कि माता-पिता उससे ज्यादा भाई को प्यार करते थे।
ALSO READ: पहलवानों पर हो रही ज्यादती के खिलाफ कांग्रेस विधायक दल ने पास किया निंदा प्रस्ताव
गेम खेलने के लिए उसे ही मोबाइल देते थे। मैं मोबाइल मांगती या गेम खेलती तो मुझे डांटते थे। पुलिस ने लड़की के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मृतक बच्चे का परिवार मूल रूप से UP के औरेया के ककोड़ गांव का रहने वाला है। वे फरीदाबाद के कोलीवाड़ा में रहते हैं। गुरूवार को को माता-पिता काम पर चले गए। पीछे बेटा और बहन अकेले रह गई। मृतक की मां ने कहा- जब वे शाम को ड्यूटी से लौटे तो बेटा बैड पर पड़ा था। उसके ऊपर चादर ले रखी थी। उन्हें लगा कि बेटा सो रहा है।
ALSO READ: विदेशी धरती पर भारतीय लोकतंत्र के बारे फिर गरजे राहुल गांधी
काफी देर वह नहीं उठा तो उन्होंने जगाने की कोशिश की। तब उन्हें बच्चे के गले पर कुछ निशान दिखे। उन्हें शक हुआ। तब तक आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए। बेटे के गले पर निशान देख उन्होंने बेटी को बुलाया। बेटी ने कहा कि उसे कुछ पता नहीं। वह बीच में कुछ देर के लिए छत पर गई थी। उसने किसी को यहां आते-जाते भी नहीं देखा। उसे नहीं पता कि भाई के साथ क्या हुआ है?। माता-पिता को शक हुआ कि उनके बेटे के साथ कुछ तो गलत हुआ है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने घर में छानबीन की। इसमें स्पष्ट हुआ कि कोई बाहरी व्यक्ति घर के अंदर नहीं आया। इसके बाद पुलिस का शक भी बहन पर गहरा गया।
ALSO READ: गर्मियों की छुट्टियों में विद्यार्थियों और अध्यापकों को करना होगा यह काम
पुलिस ने लड़की को अलग ले जाकर सख्ती से पूछताछ की। पहले वह मुकरती रही लेकिन बाद में उसने सारा राज उगल दिया। बहन ने बताया कि उसका भाई मोबाइल पर गेम खेल रहा था। उसने मांगा तो पहले थोड़ी देर बाद देने की बात कही लेकिन बाद में उसने इनकार कर दिया। इससे उसे गुस्सा आ गया। उसने भाई का गला दबा दिया। बल्लभगढ़ में अग्रसेन पुलिस चौकी के इंचार्ज प्रदीप मोर ने कहा कि केस दर्ज करने के बाद बच्ची से पूछताछ की जा रही है। Sister strangles brother to death