Haryana
इनेलो के वरिष्ठ कार्यकर्ता व डालनवास के पूर्व सरपंच कृपाल सिंह का निधन
सत्यखबर, सतनाली मंडी (मुन्ना लाम्बा)। इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पूर्व सरपंच का निधन। बृहस्पतिवार को इनेलो के वरिष्ठ कार्यकर्ता व क्षेत्र के गांव डालनवास के पूर्व सरपंच कृपाल सिंह का निधन हो गया। उल्लेखनीय है कि कृपाल सिंह लंबे समय से ह्दय रोग व शुगर की बीमारी से ग्रस्त थे, […]
सत्यखबर, सतनाली मंडी (मुन्ना लाम्बा)।

इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पूर्व सरपंच का निधन। बृहस्पतिवार को इनेलो के वरिष्ठ कार्यकर्ता व क्षेत्र के गांव डालनवास के पूर्व सरपंच कृपाल सिंह का निधन हो गया। उल्लेखनीय है कि कृपाल सिंह लंबे समय से ह्दय रोग व शुगर की बीमारी से ग्रस्त थे, जिसके चलते उनका निधन हो गया। वे लगभग 60 वर्ष के थे। उनकी अंत्येष्टी उनके पैतृक गांव डालनवास में की गई। उनके निधन पर इनेलो पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता भी पहुंचे तथा उनके परिवार को सांत्वना दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कृपाल सिंह ने हमेशा पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। अंतिम संस्कार में क्षेत्र व जिले के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए तथा गहरा दु:ख प्रकट कर परिवार के लोगों को सांत्वना दी।