Connect with us

Haryana

कांग्रेस को नया मुकाम देंगे अहमद पटेल : मुनीष परवेज राणा

तरावड़ी, रोहित लामसर कांग्रेस के प्रदेश सचिव मुनीष परवेज राणा ने दिल्ली में कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अहमद पटेल को उनके जन्मदिन तथा नई जिम्मेदारी मिलने की बधाई दी। इस अवसर पर मुनीष परवेज राणा ने नये कोषाध्यक्ष अहमद पटेल को पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मान किया। मुनीष परवेज राणा के साथ अहमद पटेल ने प्रदेश […]

Published

on

तरावड़ी, रोहित लामसर
कांग्रेस के प्रदेश सचिव मुनीष परवेज राणा ने दिल्ली में कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अहमद पटेल को उनके जन्मदिन तथा नई जिम्मेदारी मिलने की बधाई दी। इस अवसर पर मुनीष परवेज राणा ने नये कोषाध्यक्ष अहमद पटेल को पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मान किया। मुनीष परवेज राणा के साथ अहमद पटेल ने प्रदेश की राजनीति स्थिति पर चर्चा की तथा कई मामलो में पूछताछ भी की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अहमद पटेल को उनके जन्मदिन पर कांग्रेस का राष्ट्र ीय कोषाध्यक्ष बनाकर उन्हें तोहफा दिया है। मुनीष परवेज राणा ने कहा कि आने वाले समय में अहमद पटेल कांग्रेस को नया मुकाम देंगे। अहमद पटेल शुरू से ही गांधी परिवार के काफी नजदीकी रहे है। उन्होंने कांग्रेस को नई दिशा दी है। कांग्रेस को समय-समय पर अहमद पटेल ने संकट से उभारा है। कांग्रेस ने हमेशा ऐसे कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया है। इससे पहले कांग्रेस ने मोती लाल वोहरा को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया था। अब राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अहमद पटेल को बनाया है। यह संगठन के लिए महत्वपूर्ण बात है। अहमद पटेल कांग्रेस की मार्गदर्शक सोनिया गांधी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सबसे विश्वसनीय है। यही कारण है कि उन्हें इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर संगठन सचिव बिन्दर मान बल्ला, मोहम्मद रफीक चौहान, अशोक ग्रोवर, बदलूखान, भुपेन्द्र मान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
5 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *