Uncategorized
गांव डूमरखां में छात्राओं को यातायात व दुर्गा वाहिनी एप्प के बारे में किया जागरूक
सत्यखबर, सन्दीप श्योरान, नरवाना :- गांव डूमखां स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में यातायात जागरूकता अभियान एवं दुर्गा शक्ति वाहिनी एप के बारे में छात्राओं को जागरुक करने के लिए यातायात पुलिस सेवा जींद से एएसआई नरेश ढांडा एवं दुर्गा शक्ति वाहिनी एप के माध्यम से छात्राओं को जागरुक करने के लिए पुलिस प्रवक्ता […]
सत्यखबर, सन्दीप श्योरान, नरवाना :-
गांव डूमखां स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में यातायात जागरूकता अभियान एवं दुर्गा शक्ति वाहिनी एप के बारे में छात्राओं को जागरुक करने के लिए यातायात पुलिस सेवा जींद से एएसआई नरेश ढांडा एवं दुर्गा शक्ति वाहिनी एप के माध्यम से छात्राओं को जागरुक करने के लिए पुलिस प्रवक्ता पवन कपूर तथा छात्राओं को मनोवैज्ञानिक समस्याओं के प्रति सचेत करने के लिए मनोविशेषज्ञ राजकुमार ने छात्राओं को उपरोक्त विषय के संदर्भ में बहुत शानदार व ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक जानकारियां दी। यातायात के नियमों के पालन के द्वारा हम खुद, अपने परिवार को और समाज को सुरक्षित कर सकते हैं। इसके लिए हमें रोड़ के ऊपर दुपहिया या गाड़ी या भारी वाहन चलाते हुए निर्धारित दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए। उनके पालन करने से दुर्घटनाओं की संभावनाओं पर अंकुश लगता है। जिससे दुर्घटना घटने की संभावना लगभग खत्म हो जाती है। सरकार के दुर्गा शक्ति वाहिनी एप के माध्यम से पवन कपूर ने बताया कि इस एप्प को हम अपनी सुरक्षा के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इस एप्प के सदस्य बनने पर मुख्यालय से हमारे पास तुरंत कॉल आएगी। जिससे हम अपनी सुरक्षा कर सकते हैं और बहुत जल्दी दुर्गा वाहिनी टीम आपके पास पहुंचने का प्रयास करेगी। प्राचार्य किताब सिंह मोर ने छात्राओं को मनोरोग विशेषज्ञ, दुर्गा शक्ति वाहिनी एप तथा यातायात के नियमों से दुर्घटना रोकने के लिए छात्राओं को जागरुक करने के लिए अधिकारियों का धन्यवाद किया।