Haryana
घरेलू कलह के चलते महिला को कस्सी मारकर सुलाया मौत की नींद
सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :- गांव झील में मामूली घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कस्सी मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। महिला की हत्या की सूचना मिलते ही डीएसपी कुलवंत बिश्राई और पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। जानकारी के अनुसार गांव झील […]
सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
गांव झील में मामूली घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कस्सी मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। महिला की हत्या की सूचना मिलते ही डीएसपी कुलवंत बिश्राई और पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। जानकारी के अनुसार गांव झील निवासी मनोज भ_े पर मजदूरी करता था और हर रोज की तरह सुबह काम पर निकलने के लिए तैयार था, लेकिन सुबह लगभग साढ़े आठ बजे मनोज व उसकी पत्नी अनिता (35) के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिससे तैश में आकर मनोज ने पास में रखी कस्सी से अनिता पर कई वार कर दिये। बहू पर हमला होते देखकर सास रोशनी बीच-बचाव करने आई तो मनोज ने उस पर वार करना चाहा, जिससे उसकी बाजू और सिर में चोटें आई। गांव में वारदात होने पर ग्रामीण भागे-भागे आए और इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों ने घायल रोशनी को अग्रोहा अस्पताल लेकर गए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला की मौत पर गांव में सन्नाटा पसर गया। ग्रामीणों का कहना था कि मनोज अक्सर शराब पीकर घर आता था, जिसके कारण पति-पत्नी में लड़ाई होती रहती थी।
मायके पक्ष के न आने पर शव पूरा दिन गांव में रहा
सुबह साढ़े आठ बजे वारदात होने के बावजूद शाम को शव का पोस्टमार्टम हुआ। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। पोस्टमार्टम देर होने की वजह मायका पक्ष के
लोगों का आना न रहा। महिला के भाई संजय कुमार वासी सामण पु_ी ने पुलिस को दिये ब्यान में बताया कि उसकी बहन की शादी गांव झील के मनोज पुत्र रामधारी के
साथ लगभग 17-18 साल पहले हुई थी। जिससे उसके दो बेटे व एक बेटी है। बड़ा लड़का राजकुमार दसवीं कक्षा में पढ़ता है। उसने बताया कि मनोज शराब पीने का
आदी था, जिसके कारण घर में झगड़ा होता था और इसी झगड़े से कारण उसकी बहन की हत्या हो गई। पुलिस ने महिला के भाई संजय कुमार की शिकायत पर उसके पति
मनोज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।