Uncategorized
चोरी गई सरसों को बरामद करे पुलिस: धानक
उकलाना:अमित वर्मा उकलाना में तीन व्यापारियों के गोदामों से लगभग 32 लाख रुपए की सरसों चोरी होने से सरकार के प्रति लोगों में गहरा रोष है और प्रशासन जल्द से जल्द चोरों का सुराग लगाए। यह बात इनेलो विधायक अनूप धानक ने कही। उन्होंने कहा कि उकलाना में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही […]
उकलाना:अमित वर्मा
उकलाना में तीन व्यापारियों के गोदामों से लगभग 32 लाख रुपए की सरसों चोरी होने से सरकार के प्रति लोगों में गहरा रोष है और प्रशासन जल्द से जल्द चोरों का सुराग लगाए। यह बात इनेलो विधायक अनूप धानक ने कही। उन्होंने कहा कि उकलाना में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और पुलिस प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह से विफल रहा है। जिससे चोरों के हौंसले बढ़ते जा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि चोर दो दिनों तक 32 लाख रुपए की सरसों चुरा कर ले गए और पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। इनेलो व्यापारियों के साथ है और इस मामले को सांसद दुष्यंत चौटाला के संज्ञान में लाया गया है। पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द चोरों का सुराग लगाकर गिरफ्तार करके चोरी गई सरसों को बरामद किया जाए।
