Haryana
छात्राओं ने कदंब के पेड पर धागे बांध लिया सुरक्षा व सम्मान का संकल्प
निसिंग-साेहन कस्बे के माता सुंदरी खालसा गल्र्ज कालेज में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष में महिला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को कोलेज से प्रांरभ कर कैथल रोड तक निकाला गया। उन्होंने रैली के माध्यम से सशक्त नारी सशक्त हरियाणा के […]
निसिंग-साेहन
कस्बे के माता सुंदरी खालसा गल्र्ज कालेज में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष में महिला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को कोलेज से प्रांरभ कर कैथल रोड तक निकाला गया। उन्होंने रैली के माध्यम से सशक्त नारी सशक्त हरियाणा के प्रति सामाजिक चेतना जागृत की। वहीं छात्राओं ने कदंब के पेड़ पर धागे बांध एक दूसरी महिला की हरसंभव मदद करने व मान- सम्मान करने का संकल्प लिया। इससे एक दिन पूर्व कालेज में महिला सशक्तिकरण विषय परे भाषण प्रतियोगिता व कविता पाठ का आयोजन किया गया। जिसमेें छात्राओं ने विषय पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। भाषण में छात्रा ज्योति प्रथम व जगमीत कौर दूसरे स्थान पर रही। वहीे कविता पाठ में सरिता प्रथम व प्रभजोत कौर ने दूसरा स्थान पाया। कार्यक्रम की संयोजिका प्रवक्ता मीना बांगर रही। जिसमेें सभी कालेज स्टाफ सदस्यों ने सहयोग किया।