Haryana
जनता स्कूल बेलरखां की छात्राओं ने राष्ट्रपति को बांधी राखी
सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :- गांव बेलरखां के जनता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं रक्षाबंधन के पर्व पर राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद से मिली और उनको राखी बांधी। प्राचार्य प्रदीप चौपड़ा व प्रबन्धक सतपाल जागलान ने संयुक्त रूप से बताया कि हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड की तरफ से जनता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की दो छात्राओं […]
सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :- गांव बेलरखां के जनता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं रक्षाबंधन के पर्व पर राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद से मिली और उनको राखी बांधी। प्राचार्य प्रदीप चौपड़ा व प्रबन्धक सतपाल जागलान ने संयुक्त रूप से बताया कि हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड की तरफ से जनता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की दो छात्राओं का चयन किया गया था, जिसमें रजती पुत्री महेंद्र सिंह व पूजा पुत्री हरपाल सिंह शामिल थी। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से विद्यालय के कई छात्र व छात्राएं हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये दोनों छात्राएं निरंतर अपनी भागीदारी दे रही थीं, जिसके चलते इनको इस मौके के लिए चुना गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने के बाद दोनों छात्राओं की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। छात्राओं का कहना है प्राचार्य प्रदीप चोपड़ा ने उन्हें ेहिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड में जाने के लिए प्रेरित किया, जिसके कारण वे राष्ट्रपति से मिल पाई और उनको राखी बांध पाई। इस मौके पर प्राध्यापक नरेश कुमार व सुशील आदि मौजूद रहे।