Connect with us

Haryana

नगर निगम अधिकारी भाजपा नेतृत्व को प्रसन्न करने की बजाये अपना काम करें: योगेश्वर शर्मा

सत्यखबर,पंचुकला (उमंग श्योरान)  आम आदमी पार्टी के जिला पंचकूला के अध्यक्ष योगेश्वर शर्मा का कहना है कि हरियाणा के अधिकारी अपना काम छोड़ कर भाजपा के कार्यकर्ता की तरह से काम करने लग गये हैं और पूरी ईमानदारी से काम करने की बजाये भाजपा नेतृत्व को खुश करने में लगे हैं। यही वजह है कि […]

Published

on

सत्यखबर,पंचुकला (उमंग श्योरान) 

आम आदमी पार्टी के जिला पंचकूला के अध्यक्ष योगेश्वर शर्मा का कहना है कि हरियाणा के अधिकारी अपना काम छोड़ कर भाजपा के कार्यकर्ता की तरह से काम करने लग गये हैं और पूरी ईमानदारी से काम करने की बजाये भाजपा नेतृत्व को खुश करने में लगे हैं। यही वजह है कि अब पंचकूला नगर निगम के अधिकारियों ने पार्टी नेताओं के खिलाफ शहर में होडिंगस लगाने का मामला दर्ज कर लिया है। जबकि शहर में समय समय पर अन्य दलों के खासकर भाजपा और कांग्रेस के भी बैनर लगते रहते हैं।  आज यहां पत्रकारों से बात करते हुए योगेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि हकीकत यह है कि 25 मार्च को आप की हिसार में अरविंद केजरीवाल की हरियाणा बचाओ रैली है। जिसमें हजारों की तदाद में पूरे हरियाणा भर से लोगों के आने के आसार हैं। सरकार को इसकी पूरी जानकारी मिल चुकी है। दिन प्रतिदिन आप की प्रदेश में बढ़ रही लोकप्रियता से राज्य सरकार एवं पूरी भाजपा सन्नाटे में आ गई है, इसी लिए भाजपा के कार्यकर्ता आप के पोस्टर फाडऩे जैसी ओछी हरकतें करते हैं तो अब अध्ाििकारियों के माध्यम से होडिंगस लगाने पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आप कार्यकर्ता ऐसे केसों से घबराने वाले नहीं हैं। मगर निगम अधिकारियों को किसी भी तरह की राजनीति से परहेज करना चाहिए। या तो वह भाजपा और अन्य दलों के नेताओं के खिलाफ भी बिना इजाजत होडिंगस लगाने पर केस दर्ज करवायें अन्यथा आप के खिलाफ राजनीति न करें। जबकि उनके लिए शहर में सफाई व्यवस्था दुरस्त करने और खराब सडक़ों को ठीक करने के काफी काम बाकी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह पता लग चुका है कि उसने पिछले लगभग साढ़े तीन साल में प्रदेश व पंचकूला में कुछ भी नहीं किया है और राज्य का हर एक वर्ग उनसे इसी बात का   लेकर नाराज चल रहा है। जिसके अन्य दलों में चौधराहट को लेकर जंग चल रही है। ऐसे में आम लोगों की लड़ाई लड़ रही आप सबके विकल्प के रुप में उभर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद आप की 25 मार्च की हिसार रैल्ी सफल होगी।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *