Connect with us

Haryana

भाजपा 75 पार नहीं जनता की गर्दन पर वार करेगी – जयहिन्द

Published

on

सत्यखबर लाडवा (ब्यूरो रिपोर्ट) – आम आदमी पार्टी ने थानेसर के बाद लाडवा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमे सासंद सुशील गुप्ता व् प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द जी पहुंचे। इस अवसर पर सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने मानव संसाधन का पूर्ण विकास किया है। प्रदेश में युवा बेरोजगार है, महिलायें असुरक्षित है, खुले आम कानून की धज्जियां अपराधी उड़ा रहे है, व्यापरी-किसान-जवान हर वर्ग भाजपा की नीतियों से परेशान है। आज पुरे देश में एतिहासिक काम सिर्फ केजरीवाल सरकार ने करके दिखाए है।

 

प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर में कंस से भी ज्यादा अहंकार हो गया है। सभी कर्मचारी वर्ग व् जनता परेशान है। अगर भाजपा की सरकार फिर से आ गई तो 75 पार नही जनता की गर्दन पर वार होगा। प्रदेश कि जनता व् कर्मचारियों को एक साथ आना होगा व् भाजपा को 7 सीट भी पर नही जाने देना है। इस प्रदेश से बाहर का रास्ता भाजपा को दिखाना होगा नही तो ये प्रदेश का विनाश कर देंगे।

 

वही प्रदेशाध्यक्ष ने गुरदेव सूरा का नाम पार्टी के समक्ष लाडवा विधानसभा के उम्मीदवार के रूप में रखने का आश्वासन कार्यकर्ताओं को दिया।

इस मौके पर हजारों बूथ स्तर के कार्यकर्ता मोजूद रहे।