Haryana
महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को नेकर छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :- सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में एक ओर सुधार नाम से व महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली निकाली। जिसमें प्राचार्या डा. पूनम शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में छात्राओं ने नारी का जो करे अपमान, समझो उसे पशु समान, जो अपना फर्ज निभाती हैं, तभी […]
सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में एक ओर सुधार नाम से व महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली निकाली। जिसमें प्राचार्या डा. पूनम शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में छात्राओं ने नारी का जो करे अपमान, समझो उसे पशु समान, जो अपना फर्ज निभाती हैं, तभी नारी कहलाती हैं आदि नारो के साथ लोगों को जागरूक किया। प्राचार्या डा. पूनम शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य रक्षाबंधन के पर्व पर महिला प्रकोष्ठ की ओर से नारा लेखन, चर्चा-परिचर्चा, विस्तार व्याख्यान, संकल्प सूत्र आदि के माध्यम से छात्राओं को जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी तरह से कमजोर नहीं है। उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों के निए आगे आने का आह्वान किया, ताकि कोई भी उनकी आवाज को दबा नहीं सके। इस अवसर पर डा. अंजना लोहान, डा. नयनदीप, अनिता छाबड़ा, रेखा कोहली, शालू सचदेवा, शालू गर्ग, ममता सिंगला सहित अनेक प्राध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।
Pingback: instagram hashtags for couples